विश्‍व योग दिवस पर भारत दुनिया को देगा 'योग' का संदेश

Webdunia
मंगलवार, 21 जून 2016 (00:19 IST)
नई दिल्ली। देश-विदेश में आज दूसरे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर होने वाले समारोहों की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और भारत एक बार फिर पूरी दुनिया में लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए योग का संदेश देगा।
                      
भारत में मुख्य समारोह आज चंडीगढ़ में होगा, जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सुबह छह बजे योगाभ्यास कर देशवासियों को योग का संदेश देंगे जबकि राष्ट्रपति भवन में आयोजित योग कार्यक्रम में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी शामिल होंगे। उनके साथ ही राष्ट्रपति सचिवालय के अधिकारी और कर्मचारी, उनके परिवार के सदस्य, दिल्ली पुलिस और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के सदस्‍य, राष्ट्रपति के अंगरक्षकों और राष्ट्रपति भवन के अन्य निवासियों समेत लगभग एक हजार लोग इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। 
                           
प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को राजधानी में सूर्य नमस्कार कर बारह डाक टिकटों का एक सेट जारी कर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की प्रतीकात्मक शुरुआत की। इस अवसर पर दूरसंचार एवं प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद, केन्द्रीय आयुष राज्य मंत्री श्रीपाद यसो नाइक भी मौजूद थे। मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने सोमवार को तालकटोरा स्टेडियम में देशभर के चुने सोलह छात्रों को पहली बार आयोजित राष्ट्रीय योग ओलम्पियाड में पुरस्कार प्रदान कर छात्रों के बीच योग का संदेश प्रसारित किया।
                
राजधानी में कनॉट प्लेस में केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू के नेतृत्व में आज सुबह छह बजे से योग शिविर होगा, जिसमें दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग, कई अन्य नेता और गण्यमान्य नागरिक शामिल होंगे। पतंजलि योगपीठ के बाबा रामदेव और आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्रीश्री रविशंकर समेत कई धार्मिक गुरु और योगाचार्य इस अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए लोगों को प्रेरित करेंगे।
 
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजधानी के विभिन्न इलाकों में भी योग के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आयुष मंत्रालय अपनी सहयोगी एजेंसियों के साथ मिलकर इन कार्यक्रमों का आयोजन करेगा। कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क, नेहरू पार्क, लोदी गार्डन, द्वारका, तालकटोरा गार्डन, द्वारका और रोहिणी में इन कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

जामिया मिलिया इस्लामिया के अलावा दिल्ली विश्वविद्यालय और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में भी योग शिविर लगाए जाएंगे। इसके अलावा तिहाड़ जेल परिसर में भी योग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
               
सेंट्रल पार्क में दिव्यांग युवाओं के लिए योग कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिसमें केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू, दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग और सांसद मीनाक्षी लेखी मुख्य अतिथि होंगी। नेहरू पार्क में आयुष नई दिल्ली नगर निगम और आर्ट ऑफ लिविंग के सहयोग से कार्यक्रम आयोजित करेगा।
         
चंडीगढ़ में सैकड़ों लोगों ने योगाभ्यास कर आज होने वाले योग दिवस समारोह का रिहर्सल भी किया। आज देशभर में करीब चालीस हजार स्थानों पर सुबह एक साथ लोग योग के आसन और मुद्राएं पेश करेंगे जिससे स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का नया माहौल पैदा होगा। विभिन्न योग शिविरों में करीब डेढ़ करोड़ लोगों के भाग लेने का अनुमान है।       
                       
पंजाब और हरियाणा विधानसभा परिसर और पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय (कैपिटल कॉम्‍पलेक्‍स) को जोड़ने वाले विशाल कांक्रीट फ्लोर पर यह समारोह होगा जिसमें मोदी और अन्य वीवीआईपी सहित लगभग तीस हजार लोग भाग लेंगे।

पूरे क्षेत्र को लाल और हरे रंग के कालीनों से पाट दिया गया है। समारोह स्थल पर लगभग 50 एलईडी स्क्रीन लगाई गई हैं जिनके माध्यम से इसमें भाग ले रहे लोग मुख्य मंच से दिए जाने वाले योग क्रियाओं संबंधी निर्देशों का अनुसरण कर सकेंगे। (वार्ता)
Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख