AAP के साथ गठबंधन का विरोध कर रहे कांग्रेस नेताओं को सिद्धू ने दी यह नसीहत

Webdunia
बुधवार, 6 सितम्बर 2023 (20:33 IST)
Navjot Singh Sidhu's advice to Congress leaders : कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि पार्टी आलाकमान का फैसला ही सर्वोच्च है। उनकी यह टिप्पणी राज्य कांग्रेस नेताओं द्वारा पंजाब में आम आदमी पार्टी से गठबंधन का विरोध किए जाने की प्रतिक्रिया में आई है। सिद्धू ने कहा कि यह एक अच्छे उद्देश्य के लिए है। संविधान की भावना का सम्मान करने के लिए राष्ट्रीय हित को सर्वोपरि रखा गया है।
 
क्रिकेटर से नेता बने सिद्धू का यह बयान राज्य में सत्तारूढ़ दल आप के साथ किसी भी तरह के गठबंधन को लेकर पंजाब कांग्रेस के नेताओं की ओर से उठाई जा रही कड़ी आपत्ति के बीच आया है। सिद्धू ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर कहा, पार्टी आलाकमान का निर्णय सर्वोच्च है। यह एक अच्छे उद्देश्य के लिए है। संविधान की भावना का सम्मान करने के लिए राष्ट्रीय हित को सर्वोपरि रखा गया है।
 
उन्होंने कहा, हमारे लोकतंत्र की रक्षा के लिए निहित स्वार्थों से भरी राजनीति को त्याग दिया जाना चाहिए। चुनाव सिर्फ अगले कार्यकाल तक के लिए नहीं लड़े जाते, ये अगली पीढ़ी के लिए लड़े जाते हैं। जय हिंद। जुड़ेगा भारत।
 
पंजाब में कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार को कहा था कि वे 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए पंजाब में आप के साथ किसी भी तरह के गठबंधन के खिलाफ हैं। कांग्रेस और आप दोनों ‘इंडिया’ गठबंधन के घटक दल हैं। पंजाब कांग्रेस के प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने मंगलवार को कहा था कि वे पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CM धामी ने बदले 18 स्थानों के नाम, औरंगजेबपुर हुआ शिवाजी नगर

कौन हैं निधि तिवारी, बनीं पीएम मोदी की Personal Secretary?

जानिए कौन हैं घिबली' आर्ट की शुरुआत करने वाले हयाओ मियाजाकी, कितनी संपत्ति के हैं मालिक

सावधान! अप्रैल-जून में पड़ेगी सामान्य से ज्यादा गर्मी, लू से होगा सामना

1 अप्रैल की रात से बैंकिंग से लेकर यूपीआई तक बदल रहे हैं ये नियम

सभी देखें

नवीनतम

सार्वजनिक परिवहन को लेकर MP सरकार बना रही यह योजना, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की हाईलेवल मीटिंग

CM धामी ने बदले 18 स्थानों के नाम, औरंगजेबपुर हुआ शिवाजी नगर

PM मोदी ने मोहम्मद यूनुस को दी ईद की बधाई, कहा- दोनों देशों के बीच मित्रता और मजबूत हो

त्रासदी बयां करती भूकंप की तस्वीरें, म्यांमार में मृतक संख्‍या 2000 के पार

कुणाल कामरा के घर पहुंची मुंबई पुलिस, नहीं हुए थाने में पेश

अगला लेख