नवजोत सिंह सिद्धू मुख्यमंत्री बने तो पंजाब का बेड़ा गर्क कर देंगे : अमरिंदर

Webdunia
शनिवार, 18 सितम्बर 2021 (19:44 IST)
नई दिल्ली। पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद अमरिंदर सिंह ने इस पद के लिए नवजोत सिंह सिद्धू के नाम की संभावना का विरोध करते हुए शनिवार को कहा कि जो एक मंत्रालय ठीक से नहीं चला सके, वो भला राज्य क्या चलाएंगे।
 
अमरिंदर सिंह ने एक निजी चैनल के साथ बातचीत में यह दावा भी किया कि अगर सिद्धू को मुख्यमंत्री बनाया जाता है तो वह पंजाब का बेड़ा गर्ग कर देंगे।
 
उन्होंने यह टिप्पणी ऐसे वक्त की है, जब चंडीगढ़ में कांग्रेस विधायक दल की बैठक हो रही है। इस बैठक में नए नेता के बारे में फैसला होने की संभावना है। यह पूछे जाने पर कि क्या सिद्धू मुख्यमंत्री के रूप में उन्हें स्वीकार होंगे, तो अमरिंदर सिंह ने इसका ना में जवाब दिया।
 
उन्होंने पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि एक मंत्रालय तो चला नहीं सके, राज्य क्या चलाएंगे। सब बर्बाद कर देंगे। उनकी कुव्वत नहीं है। पूरे राज्य का बेड़ा गर्क कर देंगे। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

MP में छेड़छाड़ को लेकर दलित दंपति से मारपीट, जूतों की माला पहनाई, 10 लोगों के खिलाफ FIR

AAP नेताओं ने कभी निर्भया के लिए न्याय मांगा था, आज एक आरोपी का समर्थन कर रहे : स्वाति मालीवाल

पीएम मोदी का राहुल गांधी पर तंज, ऐसा तो 8 साल का बच्चा भी नहीं करता

होटल में आग लगने से महिला फिजियोथेरेपिस्ट की मौत, इंजीनियर की हालत नाजुक

AI के बेहतर इस्तेमाल से मूल्य सृजन होगा, रोजगार बढ़ेगा : Red Hat सीईओ

अगला लेख