Publish Date: Mon, 01 Oct 2018 (12:23 IST)
Updated Date: Mon, 01 Oct 2018 (12:27 IST)
नई दिल्ली। नौसेना का एक सीएच-442 चेतक हेलीकॉप्टर तमिलनाडु में रजाली नौसेना स्टेशन पर सोमवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सौभाग्य से हादसे में पायलट सुरक्षित बच गया।
नौसेना के प्रवक्ता के अनुसार, हादसा सुबह उस समय हुआ जब हेलीकॉप्टर नियमित उड़ान पर था। उन्होंने बताया कि हादसे में पायलट सुरक्षित बच गया है। दुर्घटना के कारण का अभी पता नहीं चल सका है। विस्तृत ब्योरे की प्रतीक्षा है। (वार्ता)