नवाब मलिक ने फोड़ा हाइड्रोजन बम, कहा- नोटबंदी के बाद फडणवीस ने खेला जाली नोट का खेल

Webdunia
बुधवार, 10 नवंबर 2021 (10:22 IST)
मुंबई। महाराष्‍ट्र सरकार के मंत्री नवाब मलिक ने बुधवार को देवेंद्र फडणवीस पर पलटवार करते हुए कहा कि अंडरवर्ल्ड के लोगों ने उन्हें महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनवाया था। उन्होंने कहा कि हजारों करोड़ की उगाही में फडणवीस शामिल है।
 
मलिक ने कहा कि फडणवीस ने भ्रष्ट लोगों को महाराष्‍ट्र में सरकारी बोर्डों का अध्यक्ष बनाया। मुन्ना यादव को कंस्ट्रक्शन बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया। हैदर आजम को एक कार्पोरेशन का अध्यक्ष बनाया गया। उन्होंने कहा कि हैदर आजम बांग्लादेशियों को मुंबई में बसाता है।
 
उन्होंने कहा कि नोटबंदी के बाद महाराष्‍ट्र में जाली नोट का खेल खेला गया। नोटबंदी के 1 साल बाद तक महाराष्‍ट्र में नकली नोट नहीं पकड़े गए। पूरे देश में जाली नोट के खेल को फैलाया गया। 8 अक्टूबर को 14 करोड़ के 56 लाख नोट पकड़े गए। 8 लाख 80 हजार का मामला बताकर घपला किया गया।
 
राकांपा नेता ने कहा कि जाली नोट का रैकेट बांग्लादेश से दाउद तक फैला है। जाली नोट के मामले NIA क्यों नहीं दिए गए? उन्होंने कहा कि रियाज भाटी फडणवीस के कार्यक्रम में शामिल रहता था। फडणवीस से सवाल किया कि रियाज भाटी कौन हैं? जाली पासपोर्ट मामले में रियाज भाटी को क्यों छोड़ा गया?
 
उन्होंने कहा कि एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े को बचाने की कोशिश हो रही है। वानखेड़े से भाजपा नेता फडणवीस के करीबी संबंध है इसलिए वे केस को घुमा रहे हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राम मंदिर के प्रसाद के नाम पर अमेरिका में ठगी, लूटें 10.49 करोड़, चौंका देगी ये रिपोर्ट

महाराष्ट्र की राजनीति में होगा धमाका, उद्धव और राज ठाकरे ने साथ आने के दिए संकेत

मोदी जी! मेरा तो डिमोशन हो गया, उम्मीद है आप जल्द फैसला लेंगे

ट्रंप को झटका, हार्वर्ड मामले में अमेरिकी जज ने दी विदेशी छात्रों को राहत

जानिए कैसा होगा चिनाब ब्रिज से होकर जाने वाली कटरा-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस का सफर

सभी देखें

नवीनतम

Monsoon Update : क्या अगले 7 दिनों में देश के मौसम में होने वाला बड़ा बदलाव, IMD का अपडेट

manipur violence : CBI ने मेइती संगठन अरामबाई तेंगगोल के सदस्य हवाई अड्डे से किया गिरफ्तार

गड्‍ढे में एकसाथ फंसे बाघ और कुत्ता, ऐसे हुआ रेस्क्यू

रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की हुई सगाई, समारोह में शामिल हुईं बड़ी हस्तियां

बेंगलुरु भगदड़ : क्या राज्य सरकार ने DCP की चिट्ठी को किया नजरअंदाज, भीड़ को लेकर दी थी चेतावनी

अगला लेख