सुकमा में तीन नक्सली गिरफ्तार

Webdunia
शुक्रवार, 12 जनवरी 2018 (23:00 IST)
रायपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में पुलिस दल ने तीन नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया है। सुकमा जिले के पुलिस ​अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि जिले के चिंतागुफा, चिंतलनार और पोलमपल्ली थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक नक्सली सोढ़ी प्रकाश (35) को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं किस्टाराम थाना क्षेत्र में दो नक्सलियों पेड़कम रमेश (19) और बुददलु पुल्ला (40) को गिरफ्तार किया गया है।
 
 
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आज चिंतागुफा, चिंतलनार और पोलमपल्ली थाना क्षेत्र से सीआरपीएफ, डीआरजी और जिला बल के दल को गश्त के लिए रवाना किया गया था। दल ने घेराबंदी करके करीगुंडम जनताना सरकार अध्यक्ष सोढ़ी प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया।
 
अधिकारियों ने बताया कि प्रकाश के खिलाफ पुलिस दल पर गोलीबारी, डकैती, हत्या का प्रयास करने और अपहरण करने जैसे मामले दर्ज हैं। पुलिस ने इससे एक बंदूक बरामद की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने किस्टाराम थाना क्षेत्र से भी दो नक्सलियों रमेश और पुल्ला को गिरफ्तार किया है। दोनों नक्सली जनमिलिशिया के सदस्य हैं। 
 
उन्होंने बताया कि दोनों के खिलाफ पिछले वर्ष 29 नवंबर को बारूदी सुरंग में विस्फोट करने की घटना में शामिल होने का आरोप है। इस घटना में एक जवान घायल हुआ था। इसके अलावा इन पर 12 नवंबर और चार दिसंबर को बारूदी सुरंग में विस्फोट करने की घटनाओं में भी शामिल होने का आरोप है। इन घटनाओं में एक-एक ग्रामीण की मौत हुई थी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सेक्‍स हाइवे पर नेताजी की डर्टी पिक्‍चर, अब सेक्‍स कांड में धाकड़ खुलासा, कौन है वीडियो में दिख रही महिला?

कौन हैं अनुष्का यादव, जिनके साथ 12 साल से रिलेशन में लालू पुत्र तेज प्रताप

प्रधानमंत्री को 60 लाख रुपए चाहिए, 1971 का एक सनसनीखेज घोटाला, जिसने देश को हिला दिया था

न तो सद्भावना है और न ही मि‍त्रता, फिर सिंधु जल संधि कैसी

लव जिहादी मोहसिन के दोनों भाई फरार, पूरा परिवार पुलिस के रडार पर

सभी देखें

नवीनतम

मध्य प्रदेश लीग स्थानीय क्रिकेटरों के सपनों को दे रही है उड़ान

भारत बना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, जापान को पछाड़ा, प्रति व्यक्ति आय में हुई बढ़ोतरी

मोदी ने पेड़ की सूखी छाल से सुंदर कलाकृतियां बनाने वाले उत्तराखंड के कलाकार की सराहना की

महाराष्ट्र पहुंचा दक्षिण-पश्चिम मानसून, 3 दिन में पहुंचेगा मुंबई

लालू यादव का बड़ा फैसला, तेजप्रताप यादव को राजद से निकाला, परिवार ने भी बनाई दूरी

अगला लेख