नायब सिंह सैनी सरकार ने हरियाणा विधानसभा में हासिल किया विश्वास मत

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 13 मार्च 2024 (14:41 IST)
Haryana Politics news : हरियाणा के मुख्‍यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को विधानसभा में ध्वनिमत से विश्वास मत हासिल किया। 2 घंटे तक चली बहस के बाद सैनी सरकार ने सदन में हासिल किया विश्वास मत।

सैनी सरकार के बहुमत हासिल करते ही हरियाणा के पूर्व मुख्‍यमंत्री और करनाल से भाजपा विधायक मनोहर लाल खट्‍टर का विधानसभा से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि जो भी जिम्मेदारी मिलेगी उसे पूरा करूंगा।
 
 
विश्वास प्रस्ताव रखे जाने और इस पर चर्चा शुरू होने पर जननायक जनता पार्टी (JJP) के विधायक देवेंद्र सिंह बबली, राम कुमार गौतम, ईश्वर सिंह, राम निवास और जोगी राम सिहाग सदन से बाहर चले गए। पार्टी ने व्हिप जारी कर अपने 10 विधायकों को विश्वास प्रस्ताव पर मतदान के दौरान सदन से अनुपस्थित रहने को कहा था।
 
मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्ताव पेश करने से पहले, कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता से जल्दबाजी में विधानसभा सत्र बुलाने को लेकर सवाल पूछा।
 
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कोई आपात स्थिति नहीं थी। उन्होंने दावा किया कि विधायकों को पर्याप्त समय नहीं दिया गया। पार्टी विधायक बी बी बत्रा ने पूछा कि सत्र बुलाने की इतनी जल्दी क्या थी?
 
हुड्डा ने अध्यक्ष से सत्र को कम से कम एक घंटे के लिए स्थगित करने का अनुरोध किया ताकि विधायक विधानसभा पहुंच सकें। इस पर अध्यक्ष ने कहा कि सदन में समय पर पहुंचना सदस्यों का कर्तव्य है।
 
राज्य की 90 सदस्यीय विधानसभा में, भाजपा के 41 सदस्य हैं और उसे सात में से छह निर्दलीय विधायकों के साथ-साथ हरियाणा लोकहित पार्टी के एकमात्र विधायक गोपाल कांडा का भी समर्थन प्राप्त है। सदन में जजपा के 10 विधायक हैं। मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के पास 30 विधायक हैं जबकि इंडियन नेशनल लोकदल का एक विधायक है।
 
मनोहरलाल खट्टर के अचानक से अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ मुख्यमंत्री पद से मंगलवार को इस्तीफा देने के कुछ घंटे बाद भाजपा ने सैनी के हरियाणा का नया मुख्यमंत्री बनने की घोषणा की।
Edited by : Nrapendra Gupta 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या अमेरिका की दादागिरी को खत्म करने के लिए एक साथ होंगे भारत, रूस और चीन, पुतिन भारत आएंगे, मोदी चीन जाएंगे

भारत को मिला चीन का साथ, टैरिफ बढ़ाने पर भड़का, अमेरिकी राष्ट्रपति को बताया बदमाश

कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे पर दूसरी बार हमला, चलाईं 25 गोलियां, क्या लॉरेंस बिश्नोई के निशाने पर हैं कॉमेडियन

पतियों की हत्‍याओं में क्रिएटिव हुईं पत्‍नियां, यूट्यूब और फिल्‍मों से सीख रहीं खौफनाक मर्डर के अनोखे तरीके

राजस्‍थान के झुंझुनू में सनकी ने कुत्‍तों पर बरसाई गोलियां, 25 कुत्‍तों की गोली मारकर हत्‍या

सभी देखें

नवीनतम

कनाडा में 4 साल 1200 से अधिक भारतीयों की हुई मृत्यु, सरकार ने राज्यसभा में दी जानकारी

राहुल गांधी का चुनाव आयोग को जवाब, मैंने संविधान की शपथ ली

आपदा के दौरान उत्तराखंड सरकार के स्तर पर उठाए गए महत्वपूर्ण कदम

हर साल मौतें, जाम और अव्‍यवस्‍थाएं, फिर कैसे मिल जाती है अनुमति, ढीठ हुए बाबा प्रदीप मिश्रा और बेशर्म बना प्रशासन

ट्रंप के ट्रेड वॉर का काउंटडाउन शुरू! क्या झुकेंगे मोदी या करेंगे पलटवार?

अगला लेख