NDA इस बार 400 से ज्यादा सीटें जीतेगा, महाराष्ट्र में बोले मोदी

एनसीपी नेता शरद पवार पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

Webdunia
बुधवार, 28 फ़रवरी 2024 (20:24 IST)
Prime Minister Narendra Modi in Maharashtra: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को यवतमाल में कहा कि सत्तारूढ़ भाजपा के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) आगामी लोकसभा चुनाव में 400 सीट का आंकड़ा पार करेगा और अगले 5 वर्ष में देश का तेजी से विकास होगा। लोकसभा चुनाव अप्रैल-मई में होने की संभावना है।
 
कांग्रेस की आलोचना : मोदी यवतमाल जिले में एक रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने देश में, विशेषकर पूर्वी महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में लंबित सिंचाई परियोजनाओं को लेकर कांग्रेस की आलोचना की। यवतमाल जिला पूर्वी महाराष्ट्र में स्थित है।
 
ALSO READ: कांग्रेस और कम्युनिस्टों की दोस्ती और दुश्मनी को लेकर क्या बोले PM मोदी?
 
इस बार 400 पार : लोकसभा चुनाव से पहले मोदी ने कहा कि हम (भाजपा नीत राजग) इस बार 400 सीट का आंकड़ा पार करेंगे। लोकसभा में कुल 543 सीट हैं। 
 
उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार पर हमला बोला और कहा कि जब उन्होंने (2004 से 2014 तक कांग्रेस के नेतृत्व वाली संप्रग सरकार में) कृषि विभाग संभाला था, तो किसानों के लिए वित्तीय पैकेज की घोषणा की गई, लेकिन धन को लाभार्थियों तक पहुंचने से पहले ही अन्यत्र ठिकाने लगा दिया गया।
 
ALSO READ: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दृष्टिहीन जर्मन सिंगर कैसेंड्रा से सुना अच्युतम केशवम...
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि 2014 से पहले देश में 100 परिवारों में से केवल 15 को ही पाइप से पानी मिलता था। (भाषा/वेबदुनिया) 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख