‘गोल्‍डन ब्‍वॉय’ नीरज का सपना नंबर 2, अपने मां-बाप को हवाई जहाज में बैठाया और कही ये बात

Webdunia
शनिवार, 11 सितम्बर 2021 (16:01 IST)
सपने के पीछे भी एक सपना होता है, शायद गोल्‍डन ब्‍वॉय नीरज चोपड़ा के ऐतिहासिक गोल्‍ड मेडल जीतने के सपने के पीछे यही सपना था जो हाल ही में उन्‍होंने पूरा किया। और उसके पूरा होने पर उन्‍होंने ट्व‍िटर पर उसकी खुशी भी जाहिर की।

जी हां, उनका पहला सपना था जेवलिन थ्रो में गोल्‍ड मेडल जीतना और दूसरा था अपने मां-बाप को हवाई जहाज में बैठाना।

दरअसल, टोक्यो ओलिंपिक में भारत के 124 साल के ओलिंपिक इतिहास में पहली बार ट्रैक एंड फील्ड के जेवलिन थ्रो में गोल्ड दिलाने वाले नीरज चोपड़ा ने अपने माता-पिता को पहली बार हवाई यात्रा पर लेकर गए। उन्होंने अपने माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ दिल्ली से बैंगलुरु की यात्रा की। अपनी इस खुशी को उन्‍होंने ट्व‍िटर पर शेयर कि‍या है।

उन्‍होंने लिखा,
आज जिंदगी का एक सपना पूरा हुआ जब अपने मां- पापा को पहली बार फ्लाइट पर बैठा पाया। सभी की दुआ और आशिर्वाद के लिए हमेशा आभारी रहूंगा

दरअसल नीरज का बैंगलुरु में सम्मान किया जाना है। जिसके लिए उन्हें हवाई जहाज से बैंगलुरु पहुंचना था। नीरज चोपड़ा अपने माता पिता को हवाई सफर कराने को अपना सपना मानते हैं। दरअसल, इसके पहले उन्‍होंने कभी हवाई सफर नहीं किया था। उनकी मां सरोज देवी और पिता सतीश चोपड़ा भी हवाई सफर के बाद काफी खुश थे।

नीरज का यह ट्वीट सोशल मीडि‍या में काफी वायरल हो रहा है और लोग उनके इस सपने की तारीफ कर रहे हैं।
उन्‍होंने आगे लिखा,

आज जिंदगी का एक सपना पूरा हुआ जब अपने मां-पापा को पहली बार फ्लाइट पर बैठा पाया। सभी की दुआ और आशिर्वाद के लिए हमेशा आभारी रहूंगा।

नीरज के इस ट्वीट को अब तक 13 हजार से लाइक्‍स मिल चुके हैं, लोग लगातार प्रतिक्र‍ियाएं दे रहे हैं। उन्‍होंने अपने माता पिता के साथ हवाई यात्रा के दौरान की तस्‍वीरें भी शेयर की हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या आपकी देशभक्ति पैसों के लिए छुट्टी पर है, पहलगाम आतंकी हमले को कैसे भूल गए क्रिकेटर, देशभक्ति दिखाना सिर्फ सेना का काम, सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

धर्मांतरण गैंग की शिकार मेरठ की आशा नेगी की कहानी, पढ़िए छांगुर बाबा के राइटहैंड बदर सिद्दीकी ने कैसे फंसाया जाल में

मॉनसून सत्र से पहले डोनाल्ड ट्रंप बढ़ा रहे मोदी सरकार की मुश्किल, मोदीजी, 5 जहाजों का सच क्या है? देश को जानने का हक है

बिग बैंग के कुछ ही क्षणों बाद ब्रह्मांड ने खुद को नष्ट क्यों नहीं कर लिया, सर्न की खोज में सामने आया जवाब

कहीं आपको भी तो नहीं ट्रंप की यह बीमारी, दिल तक खून पहुंचने में दिक्कत, जानिए क्या है लक्षण और इलाज

सभी देखें

नवीनतम

Sunday Read: सत्ता, सेक्स और साजिश – डोनाल्ड ट्रम्प और कुख्यात यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन की दोस्ती का काला अध्याय

नाइजर में आतंकवादी हमला, अगवा भारतीय की पत्नी ने सरकार से मांगी मदद

रमी खेलते दिखे महाराष्‍ट्र के कृषि मंत्री, रोहित पवार ने वायरल किया वीडियो

LIVE: संसद के मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक जारी

शशि थरूर बोले, राष्ट्र सर्वप्रथम, पार्टियां देश को बेहतर बनाने का माध्यम

अगला लेख