एक्शन में CBI, NEET UG गड़बड़ी में दर्ज की FIR

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 23 जून 2024 (15:54 IST)
NEET UG : केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने 5 मई को आयोजित मेडिकल प्रवेश परीक्षा राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (NEET UG) के आयोजन में अनियमितताओं के संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज की है। करीब 24 लाख छात्रों ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा दी है। ALSO READ: NEET मामले में बरसीं प्रियंका गांधी, मोदी राज में शिक्षा प्रणाली माफिया के हवाले
 
केंद्र द्वारा एजेंसी को परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच सौंपने की घोषणा के एक दिन बाद यह प्राथमिकी दर्ज की गई है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से जारी संदर्भ के आधार पर सीबीआई ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एक नया मामला दर्ज किया है। 
 
मंत्रालय को अनियमितताओं की जांच के लिए कई शहरों में प्रदर्शन कर रहे छात्रों की मांग माननी पड़ी। इस परीक्षा का आयोजन एनटीए करता है।

शिक्षा मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि 5 मई को आयोजित नीट-यूजी परीक्षा में अनियमितताओं, धोखाधड़ी और कदाचार के कुछ मामले सामने आए हैं। सरकार ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए एनटीए के डीजी सुबोध कुमार को हटा दिया है। ALSO READ: कौन हैं प्रदीप सिंह खरोला, जिन्हें बनाया गया है NTA का नया DG
 
अधिकारी ने कहा कि एक समीक्षा के बाद परीक्षा प्रक्रिया के संचालन में पारदर्शिता के लिए यह निर्णय लिया गया कि मामले को व्यापक जांच के लिए सीबीआई को सौंप दिया जाए। 
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

नीतीश का चुनावी दांव, आशा कार्यकर्ताओं का वेतन 3 गुना बढ़ाया, ममता कार्यकर्ताओं को डबल प्रोत्साहन

UN ने कहा, TRF ने पहलगाम हमले के स्थल की तस्वीर प्रकाशित की, 2 बार ली थी जिम्मेदारी

भीषण भूकंप के बाद रूस और जापान में सुनामी, क्या होगा भारत पर असर?

पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, LOC के पास मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर

Weather Update: दिल्ली में भारी वर्षा, मध्यप्रदेश के कई जिलों में मूसलधार वर्षा से बाढ़, जानें देशभर का मौसम

अगला लेख