NEET-UG paper leak : NEET पेपर लीक मामले में CBI ने मास्टमाइंड को किया अरेस्ट, अब तक 21 गिरफ्‍त में

अब तक कुल 21 गिरफ्तारियां

Webdunia
शनिवार, 20 जुलाई 2024 (20:54 IST)
NEET-UG paper leak News : केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (NEET-UG) प्रश्नपत्र लीक मामले के सूत्रधारों में शामिल एनआईटी-जमशेदपुर से एक बी-टेक स्नातक और कथित तौर पर ‘सॉल्वर’ के रूप में करने वाले एमबीबीएस (MBBS) के 2 छात्रों को शनिवार को गिरफ्तार किया। 
 
उन्होंने बताया कि इन गिरफ्तारियों के साथ, कथित अनियमितता से जुड़े 6 मामलों में एजेंसी द्वारा अब तक गिरफ्तार किए गए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 21 हो गई है। एमबीबीएस के दोनों छात्रों को शनिवार को राजस्थान के भरतपुर के एक मेडिकल संस्थान से गिरफ्तार किया गया।
ALSO READ: एडिटर्स गिल्ड ने Rahul Gandhi को लिखा पत्र, संसद में इस मुद्दे को उठाने के लिए मांगा समर्थन
उन्होंने बताया कि एमबीबीएस के द्वितीय वर्ष के छात्र कुमार मंगलम बिश्नोई और प्रथम वर्ष के छात्र दीपेंद्र शर्मा 5 मई को झारखंड के हजारीबाग में मौजूद थे और कथित तौर पर पंकज कुमार नामक इंजीनियर द्वारा चुराए गए प्रश्न-पत्र के लिए ‘सॉल्वर’ के रूप में काम कर रहे थे। कुमार को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
ALSO READ: चिराग पासवान ने उठाया सवाल, बिहारी इतने आगे हैं तो बिहार इतना पीछे क्यों?
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT), जमशेदपुर से बी.टेक (इलेक्ट्रिकल) की उपाधि प्राप्त करने वाले शशिकांत पासवान उर्फ ​​शशि उर्फ ​​पासु, कुमार और रॉकी के साथ मिलकर काम कर रहा था, जिसे पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। इनपुट भाषा

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अब आसानी से मिलेगा तत्काल टिकट, 10 मिनट सिर्फ आधार OTP से कर सकेंगे बुकिंग

Mahua Moitra marries : कौन हैं पिनाकी मिश्र, जिनसे TMC की तेजतर्रार सांसद महुआ मोइत्रा ने की शादी

Russia-Ukraine war : रूस छुपकर हमला करने वाले ड्रोन पर कर रहा काम, जानें कैसे मचाते हैं दुश्मन देश में तबाही

OnePlus 13s : Samsung-Apple को टक्कर देने आया वन प्लस का सस्ता स्मार्टफोन, जानिए क्या है कीमत, मिलेगा 5000 तक का डिस्काउंट

श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, पाकिस्तान भारत के खिलाफ करता है राहुल के बयानों का इस्तेमाल

सभी देखें

नवीनतम

ऑटो ड्राइवर ने निकाला कमाई का नायाब तरीका, सुनकर उड़ जाएंगे होश, जानिए कितनी होती है इंकम

Rafale Fighter Jet : भारत में बनेगी राफेल की रीढ़, Dassault और TATA के बीच बड़ा समझौता

Weather Update : असम में बाढ़ और भूस्खलन से तबाही, 7 लाख लोग प्रभावित, मृतकों की संख्या 19 हुई

छोटे कपड़े पहनने वाली लड़कियां मुझे अच्छी नहीं लगती, MP के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का बयान चर्चाओं में

उज्जैन वेलनेस समिट मेंं 1950 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, बोले CM डॉ. मोहन यादव, मध्यप्रदेश बनेगा ग्लेाबल वेलनेस सेंटर

अगला लेख