नेपाल ने दी चीन के साथ जाने की धमकी

Webdunia
सोमवार, 5 अक्टूबर 2015 (09:21 IST)
नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून से शिकायत करने के बाद नेपाल ने अब भारत को धमकी देना शुरू कर दिया है। नेपाल के राजदूत दीप कुमार उपाध्याय ने कहा है कि अगर भारत ने हमें पीछे धकेलना जारी रखा तो मजबूरन हमें मदद के लिए चीन और अन्य देशों की ओर हाथ बढ़ाना पड़ेगा।
 
हालांकि, तार्किक रूप से यह हमारे लिए कठिन होगा, लेकिन मरता क्या न करता की स्थिति में हमारे पास कोई दूसरा विकल्प भी नहीं होगा। नेपाली राजदूत ने रविवार को एक विशेष भेंट में कहा कि पेट्रोल और अन्य जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति रोककर भारत हमारे विकल्प सीमित कर रहा है। हमें समस्या के जल्द समाधान का आश्वासन दिया गया था, लेकिन कुछ नहीं हुआ है। उनको एक समय सीमा बतानी चाहिए। जल्द का मतलब कुछ घंटों से है, कुछ हफ्तों से है या कुछ महीनों से है?
 
उपाध्याय ने कहा कि हमने भारत को आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति लगातार बाधित रहने से होने वाली परेशानियों के बारे में अवगत करा दिया है। हमें उम्मीद है कि नई दिल्ली की ओर से समस्या के समाधान के लिए जल्द कदम उठाया जाएगा। खासतौर से यह देखते हुए कि आगे दशहरा और दिवाली भी है। हमारे लिए यह बड़ा मौका होता है।
 
नेपाल में भारत विरोधी आंदोलनों के ताजा दौर के बारे में उपाध्याय ने कहा कि भूकंप के समय इसने हमारी मदद की थी। उस समय हमारे यहां का हर आदमी भारत की प्रशंसा कर रहा था। अब जब इसने हमारी आपूर्ति रोक दी है, तो लोग प्रदर्शन पर उतर आए हैं। यह स्वाभाविक है। हालांकि नेपाल के आरोपों के जवाब में भारत का कहना है कि उसने किसी तरह का प्रतिबंध नहीं लगाया है। मधेशियों के आंदोलन के चलते सामानों की ढुलाई में बाधा आ रही है।
 
उल्लेखनीय है कि नेपाल में नया संविधान लागू होने के बाद से ही इसके विरोध में हिंसक आंदोलन का दौर शुरू हो गया। इसके चलते आवश्यक वस्तुओं से लदे ट्रक सीमा पर ही रोक दिए गए। खबरों में कहा जा रहा है कि दवा, पेट्रोल और रसोई गैस समेत जरूरी वस्तुओं से लदे कई ट्रक सरहद पर ही नेपाल में घुसने के इंतजार में हैं।
Show comments

अरविंदर लवली इस्तीफा : कांग्रेस की दिल्ली इकाई में गुटबाजी, बाबरिया के खिलाफ गुस्सा

तिहाड़ में CM केजरीवाल से नहीं मिल पाएंगी पत्नी सुनीता केजरीवाल, जेल प्रशासन ने रद्द की इजाजत

भारत यात्रा रद्द कर अचानक चीन पहुंचे टेस्ला के मालिक एलन मस्क, PM ली कियांग से की मुलाकात

प्रज्वल रेवन्ना के अश्लील वीडियो का मामला, इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला

Lok Sabha Election : कांग्रेस का बड़ा आरोप, दूसरे चरण से हताश PM मोदी फैला रहे डर

E mail में गोवा हवाई अड्डे पर बम रखा होने का किया दावा, सुरक्षा बढ़ाई

Weather Update: उत्तर से दक्षिण भारत तक भीषण गर्मी का तांडव, बंगाल में लू का अलर्ट

इंदौर से कांग्रेस उम्मीदवार अक्षय कांति बम का नामांकन वापस लेना जीतू पटवारी की बड़ी हार!

इंदौर लोकसभा प्रत्याशी अक्षय बम ने नामांकन वापस लिया, मप्र में कांग्रेस को बड़ा झटका

पाकिस्तान में जज को ही कर लिया किडनैप, फिर ऐसे किया रिहा