नेपाल के नए संविधान में गोहत्या पर प्रतिबंध

Webdunia
गुरुवार, 8 अक्टूबर 2015 (00:31 IST)
नई दिल्ली। नेपाल के राजदूत दीप कुमार उपाध्याय ने कहा कि उनके देश के नए संविधान में राष्ट्रीय पशु गाय बनी रहेगी और इसका वध करने या इसका मांस खाने पर सजा मिलेगी। हालांकि नए संविधान ने इस पर्वतीय देश को एक धर्मनिरपेक्ष देश घोषित किया है। नेपाली राजदूत ने कहा कि धर्मांतरण रोकने के लिए नए संविधान के तहत एक कानून बनाया जाएगा।
 
उपाध्याय ने कहा कि नेपाल का राष्ट्रीय पशु गाय है और इसकी जगह किसी और पशु को रखने को लेकर दबाव था। दरअसल इसके चलते नेपाल में गोमांस नहीं बिक सकता है। गोहत्या या गोमांस से जुड़े अपराधों को लेकर सात साल की कैद का भी प्रावधान है। अब क्या नया कानून लागू होता है, देखने की जरूरत है।
 
उन्होंने इस बात का जिक्र किया कि नए संविधान में धर्म और उसके आचरण के लिए संरक्षण का प्रावधान है पर धर्मांतरण पर सजा होगी। संविधान में धर्मांतरण रोकने का एक प्रावधान है।
 
साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि मधेशियों की मांगें पूरी करने के लिए संविधान में दो तिहाई बहुमत से संशोधन की जरूरत होगी। (भाषा)
 
Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

live : दोपहर 1 बजे तक महाराष्ट्र में सबसे कम मतदान, पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा

भोपाल में दोपहर 1 बजे तक 40.41% वोटिंग, लकी ड्रॉ में वोटर्स ने जीती डायमंड रिंग

खूंखार बेगम ने पति को बांधकर सिगरेट से दागा, प्राइवेट पार्ट काटने की कोशिश, पति ने बताया क्‍यों हैवान हुई पत्‍नी

लश्कर के टॉप कमांडर डार समेत जम्मू कश्मीर में 3 आतंकवादी ढेर

प्‍यार, एग्रीमेंट और दुष्‍कर्म की कहानी, गर्लफ्रेंड ने लगाया आरोप, एक एग्रीमेंट ने जेल जाने से बचा लिया