Nepal Plane Crash: दामाद-बेटी और दो नातियों की मौत के बाद पूरी दुनिया में अकेली रह गई 80 साल की बुजुर्ग

Webdunia
सोमवार, 30 मई 2022 (15:34 IST)
कई बार एक मौत का दंश कई लोगों को मिलता है तो कई बार ऐसा भी होता है कि कई मौतों का गम सिर्फ एक इंसान पर टूट जाता है। एक 80 साल की बुजुर्ग के साथ यही हुआ।

हाल ही में नेपाल में हुए विमान हादसे में महाराष्ट्र (Maharashtra) के ठाणे के रहने वाले अशोक कुमार त्रिपाठी की मौत हो गई। उनके साथ ही पत्नी वैभवी और उनके दो बच्‍चों की जिंदगी भी हमेशा के लिए खत्‍म हो गई। इन चारों की जीवन लीला समाप्‍त होने के बाद सिर्फ एक 80 साल की बुजुर्ग महिला दुनिया में अकेली रह गईं है।

दरअसल, अशोक कुमार त्रिपाठी और उनकी पत्‍नी कोर्ट के आदेश के बाद अलग अलग रह रहे थे। जबकि वैभवी, उनका बेटा धनुष (22), और बेटी रितिका (15) ठाणे शहर में एक साथ रहते थे। इन्‍हीं के साथ वैभवी की 80 साल की मां रहती हैं। लेकिन दामाद, बेटी और दोनों नाती की मौत के बाद अब वो पूरी तरह से अकेली रह गई हैं।

महिला की उनकी तबीयत ठीक नहीं रहती है और फिलहाल उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है, लिहाजा उनके रिश्तेदारों और पड़ोसियों ने उन्हें विमान दुर्घटना के बारे में कुछ भी नहीं बताया है। पुलिस ने कहा कि बुजुर्ग महिला की छोटी बेटी फिलहाल उनका ध्यान रख रही हैं।

अशोक त्रिपाठी, वैभवी और उनके दो बच्चे रविवार को तारा एयरलाइंस के विमान में सवार हुए थे, जिसका मलबा सोमवार को नेपाल के पहाड़ी जिले मुस्तांग में मिला है। विमान में चार भारतीय, दो जर्मन, 13 नेपाली नागरिक और चालक दल के तीन सदस्य सवार थे। तारा एयरलाइंस के प्रवक्ता के अनुसार रविवार को सुबह पर्यटन शहर पोखरा से उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद विमान हिमालयी क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राष्ट्रपति पुतिन पर भड़के जेलेंस्की, रूस को लेकर कह दी बड़ी बात, अब क्या होगा Putin का रुख

Salman Khurshid : कांग्रेस नेताओं के बर्ताव से क्यों दुखी हुए सलमान खुर्शीद, कह दी चुभने वाली बात

Coronavirus Alert : पश्चिम बंगाल में कोरोनावायरस की भयानक स्थिति, दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- ‘अगली कोविड महामारी’ अभी खत्म नहीं हुई

Pakistan में आने वाली है प्रलयकारी मुसीबत, IRSA के डरावने आंकड़ों से आतंकिस्तान में मचा हाहाकार

एलन मस्क के पिता अयोध्या में रामलला के दर्शन करने क्यों आए, बोलेंगे जय श्रीराम

सभी देखें

नवीनतम

मेघालय में लापता हुए इंदौर के पर्यटक का शव खाई में मिला, पत्नी की तलाश जारी

अगर चीन ब्रह्मपुत्र का पानी रोक दे तो क्या होगा? हिमंता बिसवा सरमा ने दिया जवाब

Weather Update : मुंबई में रूका मानसून, पूर्वोत्तर के 6 राज्य बाढ़ से बेहाल

​Waqf Umeed Portal : वक्फ संपत्तियों को लेकर सरकार का एक और बड़ा फैसला, 6 जून को लॉन्च करेगी पोर्टल 'उम्मीद', प्रॉपर्टी का रजिस्ट्रेशन होगा जरूरी

1 करोड़ कैश, 3.5 KG सोना, IRS ऑफिसर के ठिकानों पर CBI का सर्च ऑपरेशन

अगला लेख