Neta App ने मचाई धूम, अभी लोकसभा चुनाव हो तो भाजपा को 70 सीटों का नुकसान

Webdunia
शनिवार, 25 अगस्त 2018 (17:27 IST)
नई दिल्ली। यदि आज के दौर में लोकसभा चुनाव हो जाएं तो भाजपा को 70 सीटों का नुकसान हो सकता है। यह खुलासा नेता ऐप से हुआ, जो कि लॉन्च होने के एक घंटे के भीतर एक लाख से ज्यादा डाउनलोड हो गया। 
 
नए मोबाइल ऐप Neta को शुक्रवार को पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने लॉन्च किया। ये ऐप एंड्रॉयड और आईओएस दोनों ही प्लेटफॉर्म पर मौजूद है। इस ऐप को 27 साल के प्रथम मित्तल ने डेवलप किया है।
 
इस ऐप के मुताबिक वर्तमान में यदि लोकसभा चुनाव हो तो भाजपा को 212 सीटें मिल सकती हैं अर्थात उसे 70 सीटों का नुकसान हो सकता है। Neta ऐप के ओपिनियन पोल के मुताबिक कांग्रेस को 66 सीटों का फायदा हो सकता है अर्थात उसकी संख्‍या 100 के पार पहुंच सकती है।
 
ऐप के मुताबिक मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा को पिछली बार की तुलना में सीटों का नुकसान तो होगा, लेकिन उसकी सरकार बन सकती है।

ऐप के मुताबिक भाजपा 282 से सिमटकर 212 पर रह सकती है, जबकि कांग्रेस को 2014 की तुलना में दोगुनी से ज्यादा यानी 110 सीटें मिल सकती हैं। बंगाल में ममता बनर्जी को 7 सीटों का नुकसान हो सकता है। वर्तमान में तृणमूल के पास 34 सीटें हैं।
 
यूपी में बसपा और सपा दोनों ही फायदे में दिखाई दे रही हैं। वर्तमान में 5 सीटों वाली सपा को 16 सीटें मिल सकती हैं, जबकि बसपा को 13 सीटें मिल सकती हैं। 2014 में मायावती की पार्टी का खाता भी नहीं खुला था। तमिलनाडु में डीएमके को 20 सीटें मिल सकती हैं। ऐप के मुताबिक अन्य के खाते में 147 सीटें जा सकती हैं, जो कि सरकार बनाने में निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं। 
 
मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार तो बन सकती है, लेकिन उसे सीटों के मामले में तगड़ा झटका लगेगा। ऐप के मुताबिक 165 सीटों वाली भाजपा 117 पर सिमट सकती है। कांग्रेस 58 से 105 सीटों पर पहुंच सकती है, जबकि बसपा 4 सीटों के फायदे के साथ 8 के आंकड़े तक पहुंच सकती है।
 
क्या है Neta ऐप : इस ऐप का इस्तेमाल कर कोई भी व्यक्ति अपने इलाके के सांसद और विधायक के काम को न सिर्फ रेटिंग दे सकता है, बल्कि उसका रिपोर्ट कार्ड भी देख सकता है। इस ऐप के जरिए जितने लोगों ने अपने इलाके के सांसद और विधायकों को रेटिंग दी होगी, उसके हिसाब से एक ओपिनियन पोल दिखाया जाता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप के निशाने पर क्यों है भारत? क्या मोदी-ट्रंप की दोस्ती का वक्त पूरा हो गया है?

डोनाल्ड ट्रंप को करना पड़ सकती है PM मोदी से बात, क्यों बोले अमेरिकी विशेषज्ञ

शशि थरूर ने फिर कही कांग्रेस को चुभने वाली बात, डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ को लेकर क्या बोले

देश में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण में कितनी होगी बारिश, IMD ने जताया यह अनुमान

मालेगांव ब्लास्ट केस में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के बरी होने पर रोई उमा भारती, कहा दिग्विजय ने रची भगवा आतंकवाद की झूठी थ्योरी

सभी देखें

नवीनतम

इमरान खान को बड़ा झटका, PTI के सांसदों समेत 166 नेताओं को कोर्ट ने सुनाई सजा

उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर आया बड़ा अपडेट, भारत निर्वाचन आयोग ने क्या कहा

'रमी गेम' विवाद के बाद फडणवीस सरकार का बड़ा एक्‍शन, मंत्री माणिकराव कोकाटे से छीना कृषि विभाग

Malegaon blast case : मोहन भागवत को लेकर मालेगांव ब्लास्ट केस के तत्कालीन ATS अधिकारी महबूब मुजावर का बड़ा खुलासा

2020 से अब तक कितने विदेशियों को जारी किए ई-वीजा, सरकार ने संसद में दिया यह जवाब

अगला लेख