इंडिया गेट से गायब हुई नेताजी की होलोग्राम प्रतिमा, तृणमूल कांग्रेस नाराज

Webdunia
शुक्रवार, 4 फ़रवरी 2022 (08:31 IST)
नई दिल्ली। इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की होलोग्राम प्रतिमा के गायब होने पर तृणमूल कांग्रेस के सांसदों ने धरना-प्रदर्शन किया। सांसदों ने उस जगह पर विरोध प्रदर्शन किया, जहां पहले अमर जवान ज्योति हुआ करती थी और अब जिसके स्थान पर नेताजी की होलोग्राम प्रतिमा को रखा गया है।
 
इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने अपने हाथों में प्ले कार्ड ले रखा था, जिसमें लिखा था, 'डोंट ब्लैकआउट नेताजी', 'लेट देयर बी लाइट', 'नेताजी को अंधेरे में क्यों रखा गया है।'
 
गुरुवार शाम लोकसभा में इस मुद्दे को उठाते हुए टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने कहा कि मैं नेताजी की होलोग्राम प्रतिमा को देखने के लिए इंडिया गेट गया था। हमने देखा कि कोई होलोग्राम प्रतिमा है ही नहीं। इस सरकार ने उनकी होलोग्राम प्रतिमा केवल एक दिन के लिए लगाई।
 
सरकार ने कहा था कि इंडिया गेट में छतरी के नीचे महान स्वतंत्रता सेनानी बोस की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। संस्कृति मंत्रालय के अधिकारियों ने पहले कहा था कि तेज हवा चलने के कारण यहां होलोग्राम पेश करने वाला उपकरण नीचे गिर गया था। एक बार इसे ठीक किया गया, लेकिन फिर तेज गति हवा की वजह से इसका स्टैंड गिर गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप के निशाने पर क्यों है भारत? क्या मोदी-ट्रंप की दोस्ती का वक्त पूरा हो गया है?

डोनाल्ड ट्रंप को करना पड़ सकती है PM मोदी से बात, क्यों बोले अमेरिकी विशेषज्ञ

शशि थरूर ने फिर कही कांग्रेस को चुभने वाली बात, डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ को लेकर क्या बोले

देश में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण में कितनी होगी बारिश, IMD ने जताया यह अनुमान

मालेगांव ब्लास्ट केस में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के बरी होने पर रोई उमा भारती, कहा दिग्विजय ने रची भगवा आतंकवाद की झूठी थ्योरी

सभी देखें

नवीनतम

इमरान खान को बड़ा झटका, PTI के सांसदों समेत 166 नेताओं को कोर्ट ने सुनाई सजा

उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर आया बड़ा अपडेट, भारत निर्वाचन आयोग ने क्या कहा

'रमी गेम' विवाद के बाद फडणवीस सरकार का बड़ा एक्‍शन, मंत्री माणिकराव कोकाटे से छीना कृषि विभाग

Malegaon blast case : मोहन भागवत को लेकर मालेगांव ब्लास्ट केस के तत्कालीन ATS अधिकारी महबूब मुजावर का बड़ा खुलासा

2020 से अब तक कितने विदेशियों को जारी किए ई-वीजा, सरकार ने संसद में दिया यह जवाब

अगला लेख