Hanuman Chalisa

सुभाषचंद्र बोस की मृत्यु 1945 में विमान दुर्घटना से हुई : सरकार

Webdunia
बुधवार, 31 मई 2017 (23:47 IST)
नई दिल्ली/ कोलकाता। नेताजी की मौत से जुड़े विवाद के बीच सरकार ने बुधवार को कहा कि नेताजी सुभाषचंद्र बोस का 1945 में एक विमान दुर्घटना में निधन हो गया था। वहीं नेताजी के परपोते और भाजपा नेता चंद्र बोस ने नेताजी के निधन पर केंद्र सरकार के बयान को खारिज करते हुए उनके लापता होने के पीछे के सच का पता लगाने के लिए विशेष जांच दल गठित करने की मांग की है। उधर, कांग्रेस ने राजग सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वह फिर से इतिहास लिखने की कोशिश कर रही है।
 
कोलकाता के एक निवासी द्वारा सूचना के अधिकार के तहत मांगी गई जानकारी के जवाब में गृह मंत्रालय ने कहा कि नेताजी की मौत की जांच करने वाली विभिन्न समितियों की रिपोर्ट पर विचार करने के बाद सरकार इस नतीजे पर पहुंची है कि नेताजी की मौत विमान हादसे में हुई। बहुत से लोगों का मानना था कि नेताजी इस हादसे में बच गए थे।
 
मंत्रालय ने अपने जवाब में कहा कि शाहनवाज समिति, न्यायमूर्ति जीडी खोसला आयोग और न्यायमूर्ति मुखर्जी जांच आयोग की रिपोर्ट पर विचार के बाद सरकार इस नतीजे पर पहुंची कि विमान हादसे में उनकी मौत हो गई थी।
 
उसने उन खबरों को भी खारिज कर दिया कि 1897 में पैदा हुए बोस 'गुमनामी बाबा' के भेष में रहे। मंत्रालय के जवाब में कहा गया, मुखर्जी आयोग इस नतीजे पर पहुंचा कि गुमनामी बाबा (भगवानजी) नेताजी सुभाषचंद्र बोस नहीं थे। गृह मंत्रालय की वेबसाइट एमएचए.एनआईसी.आईएन और मुखर्जी आयोग की रिपोर्ट की पृष्ठ संख्या 114-122 पर गुमनामी बाबा और भगवानजी के बारे में जानकारी उपलब्ध है।
 
वहीं कोलकाता में चंद्र बोस ने कहा, मैं केंद्र सरकार से उस अधिकारी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने की मांग करता हूं जिसने इतना गैर जिम्मेदाराना जवाब दिया। बिना किसी ठोस साक्ष्य के सरकार नेताजी की मौत के बारे में किसी नतीजे पर कैसे पहुंच सकती है?
 
भाजपा की बंगाल इकाई के उपाध्यक्ष बोस ने कहा, केंद्र सरकार को ऐसे भ्रामक बयानों पर माफी मांगनी चाहिए और नेताजी सुभाषचंद्र बोस के गायब होने के रहस्य का सच सामने लाने के लिए विशेष जांच दल गठित करना चाहिए। 
 
उधर कांग्रेस ने आज भाजपा के नेतृत्व वाली राजग सरकार पर इतिहास को नए सिरे से लिखने के ठोस प्रयास करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उसने नेताजी सुभाषचंद्र बोस के निधन से जुड़ा नया विवाद छेड़ दिया है और उसे माफी मांगनी चाहिए।
 
कांग्रेस पार्टी ने टि्वटर पर कहा, भाजपा ने नेताजी के निधन से जुड़ा नया विवाद छेड़ दिया है। इसने सूचना के अधिकार के जरिए सरकार की सही स्थिति का खुलासा किया। कांग्रेस प्रवक्ता अजय कुमार ने कहा कि भाजपा के सत्ता में आने के बाद स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े नेताओं को बदनाम करने का ठोस प्रयास हो रहा है, फिर चाहे वह जवाहरलाल नेहरू हों, सरदार पटेल या महात्मा गांधी।
 
उन्होंने कहा, भाजपा द्वारा इतिहास को फिर से लिखने का सुनियोजित प्रयास किया जा रहा है। भाजपा और संघ के 'डर्टी ट्रिक्स डिपार्टमेंट' ने नेताजी की मौत के बारे में एक कहानी रची है। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump ने Pakistan से किया किनारा, अचानक क्यों बदल दिया Iran पर हमले का प्लान, जानिए क्या है पूरी कहानी

बिना बैंक अकाउंट अब Teenagers भी कर सकेंगे UPI पेमेंट, Paytm ने लॉन्च किया नया Pocket Money फीचर

Inder Kaur murder case : इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का दबाव, पंजाबी सिंगर इंदर कौर की किडनैपिंग के बाद हत्या, नहर में मिला शव, आरोपी कनाडा फरार

ट्रंप-शी वार्ता ने भारत के लिए क्यों बजाई खतरे की घंटी? बदलती दुनिया में कितना तैयार है भारत

क्या मंदिरों के सोने पर है मोदी सरकार की नजर? वित्त मंत्रालय ने बताया सच

सभी देखें

नवीनतम

59 साल बाद तमिलनाडु की सत्ता में कांग्रेस की वापसी, 2 विधायक लेंगे विजय कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ

India-Italy Partnership : PM मोदी-मेलोनी की मुलाकात और भारत-इटली की स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप, जानें किन-किन समझौतों पर बनी सहमति

Indian Rupee Crisis: डॉलर के मुकाबले सबसे नीचे स्तर पर भारतीय रुपया, पाकिस्तानी करेंसी से कितना मजबूत, क्यों बढ़ रही है चिंता

योगी सरकार ने पेंशन राशि 2500 से बढ़ाकर 3000 रुपए प्रतिमाह की

परिषदीय और KGBV में इनोवेशन कल्चर विकसित करेगी योगी सरकार

अगला लेख