Hanuman Chalisa

इसराइल में नई सरकार के गठन की बधाई देने पर नेतन्याहू ने मोदी को धन्यवाद दिया

Webdunia
सोमवार, 18 मई 2020 (10:06 IST)
यरुशलम/ नई दिल्ली। इसराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने देश में नई सरकार के गठन पर अपने भारतीय समकक्ष नरेन्द्र मोदी की ओर से मिले बधाई संदेश देने पर उन्हें धन्यवाद दिया और दोनों देशों के बीच महत्वपूर्ण संबंधों को मजबूत रखने के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की।
ALSO READ: इसराइल को मिली हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन, पीएम नेतन्याहू ने जताया भारत का आभार
नेतन्याहू ने मोदी के बधाई संदेश पर जवाब देते हुए ट्वीट किया- 'मेरे प्रिय मित्र भारत के प्रधानमंत्री, आपका धन्यवाद। हम दोनों देशों के महत्वपूर्ण संबंधों को मजबूती देना जारी रखेंगे।'
 
इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को प्रधानमंत्री नेतन्याहू को उनके देश में कई महीने की राजनीतिक अनिश्चितता के दौर के बाद गठबंधन सरकार के गठन पर बधाई दी थी। मोदी ने हिब्रू और अंग्रेजी भाषा में ट्वीट किया था कि मेरे मित्र नेतन्याहू को इसराइल में 5वीं बार सरकार बनाने की बधाई।
 
उन्होंने कहा कि मैं आपको और बेनी गैंट्ज को शुभकामनाएं देता हूं तथा भारत-इसराइल की रणनीतिक साझेदारी और मजबूत करने के लिए आपकी सरकार के साथ मिलकर काम करने के लिए आशान्वित हूं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

AI का बूम, कंपनी ने कर्मचारियों को बांटा 3.25 करोड़ का बोनस

क्या बिखर जाएगी TMC? सांसद काकोली घोष का पार्टी पदों से इस्तीफा, भाजपा में जाने के संकेत

पटियाला में नीले ड्रम में मिली युवती की लाश, फिर याद आया मेरठ का केस

अगला लेख