लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी होंगे नए सेना प्रमुख, जानिए क्या है उनका मध्यप्रदेश से कनेक्शन?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 12 जून 2024 (12:50 IST)
army chief Upendra Dwivedi : लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी (Upendra Dwivedi) को अगला सेना प्रमुख नियुक्त किया गया है। वे वर्तमान सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे का स्थान लेंगे। वर्तमान में उपसेना प्रमुख के पद पर कार्यरत लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी उनका कार्यकाल 30 जून 2024 से शुरू होगा।
 
मध्यप्रदेश के रीवा जिले में स्थित मुड़िला गांव के रहने वाले द्विवेदी की शिक्षा भी रीवा स्थित सैनिक स्कूल से हुई है। 1 जुलाई 1964 को जन्में उपेंद्र द्विवेदी 15 दिसंबर 1984 को सेना में शामिल हुए थे। उनके पिता माइनिंग अधिकारी रहे हैं। उन्हें परम विशिष्ट सेवा मेडल से भी सम्मानित किया जा चुका है। लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी की नियुक्ति में सरकार ने वरिष्ठता क्रम का पालन किया है।
 
उन्हें चीन और पाकिस्तान से सटी सीमाओं पर कार्य करने व्यापक अनुभव है। 40 वर्षों की लंबी और प्रतिष्ठित सेवा के दौरान लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने विभिन्न कमांड, स्टाफ, इंस्ट्रक्शनल और विदेशी नियुक्तियों में काम किया है।
 
रक्षा मंत्रालय ने कहा कि सरकार ने वर्तमान में उपसेना प्रमुख के रूप में कार्यरत लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी को 30 जून से अगले सेना प्रमुख के रूप में नियुक्त किया है। सरकार ने एक दुर्लभ कदम के तहत पिछले महीने जनरल पांडे की सेवानिवृत्ति से कुछ दिन पहले उनका कार्यकाल 1 महीने के लिए बढ़ा दिया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए खुशखबरी, केन्द्र सरकार ने बढ़ाया डीए

नासिक कुंभ के नाम को लेकर अखाड़ों में मतभेद, जानिए कब शुरू होगा मेला

ATM से अतिरिक्त निकासी पर शुल्क बढ़ा, जानिए कब से लागू होंगे यह charges

यूक्रेन के साथ युद्ध रोकने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की पेशकश, NATO को दी चेतावनी

ईद पर मुंबई में विस्फोट और दंगों की चेतावनी, सुरक्षा बढ़ाई गई

सभी देखें

नवीनतम

भूकंप प्रभावित म्यांमार का मददगार बना भारत, शुरू किया ऑपरेशन ब्रह्मा

LIVE: म्यांमार में फिर भूकंप का झटका, 24 घंटे में 15वीं हिली धरती

म्यांमार में भारी तबाही, 1,000 से ज्यादा की मौत, क्या ग्रहण और भूकंप के बीच है कोई कनेक्शन?

ईद पर कश्मीर के बाजारों में बिक्री में चिंताजनक मंदी, परिधान क्षेत्र में 95 प्रतिशत की गिरावट आई

पूर्वी काठमांडू में कर्फ्यू हटाया गया, 100 से अधिक राजशाही समर्थक प्रदर्शनकारियों को किया गिरफ्तार

अगला लेख