घूँघट के पट खोल रे...

Webdunia
- रोहित कुमार ‘हैप्पी’, न्यूजीलैंड

हिंदी पढ़नी हो तो अंग्रेजी का घूँघट उठाना पड़ता है, कैसे? 
 
अपनी नई दिल्ली में 6 से 14 जनवरी 2017 तक प्रगति मैदान में ‘विश्व पुस्तक मेला’ आयोजित किया जा रहा है।
 
आपको दिखाते हैं अपनी ‘विश्व पुस्तक मेला की वेब साइट’ – विश्व पुस्तक मेला यानी ‘वर्ल्ड बुक फेयर!’ इनकी वेब साइट है:   http://www.newdelhiworldbookfair.gov.in/

ध्यान से देखिए तो आपको यहां हिंदी दिखाई दे सकती है। 
क्या कहा? नहीं, दिखाई दी! 
घूँघट उठाइए, यहां क्लिक करके!
घूँघट खुलते ही आपकी चहेती हिंदी आपके सामने आ जाएगी और आपको दिखेगी निम्न स्क्रीन :
 
है, न जादू?
राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री का संदेश तो हिंदी में है लेकिन ये पर्दा प्रथा उनकी बात हम तक आने ही नहीं दे रही।
...अब क्योंकि हिंदी का इतना प्रचार किया गया है तो आयोजकों को बधाई तो बनती है! तो, आपकी सुविधा  के लिए उनकी ई-मेल यहाँ दिए देता हूँ। जी, भरकर बधाई दें!
nbtexhibition@gmail.com
 
‘घूँघट के पट खोल रे...’ मुझे कबीर याद आए पर उनका भजन ‘क्षमा-याचन’ के साथ यूँ पढ़ रहा हूँ:
 
घूँघट के पट खोल रे, 
तोहे हिंदी मिलेगी।। 
 
घट-घट में अंग्रेजी रमती, 
तू हिंदी मत बोल रे॥
 
अंग्रेजी अपनी महारानी, 
हिंदी का क्या मोल रे॥
 
अंग्रेजी को सर पर धरके, 
हिंदी का पीटो ढोल रे॥

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Rajkot Gaming Zone Fire: HC की फटकार के बाद सरकार का एक्शन, राजकोट के कमिश्नर सहित 6 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर

क्यों INDIA गठबंधन बैठक में शामिल नहीं होंगी ममता बनर्जी, बताया कारण

Maruti Alto EV सस्ता और धमाकेदार मॉडल होने जा रहा है लॉन्च, जानिए क्या हो सकती है कीमत

Prajwal Revanna : सेक्स स्कैंडल में फंसे प्रज्वल रेवन्ना का पहला बयान, 31 मई को SIT के सामने आऊंगा

चक्रवाती तूफान रेमल का कहर, बंगाल में 15000 घर तबाह, 2 लोगों की मौत

अखिलेश यादव के करीबी मेरठ के एसपी MLA रफीक अंसारी गिरफ्तार

Rajkot Gaming Zone Fire: HC की फटकार के बाद सरकार का एक्शन, राजकोट के कमिश्नर सहित 6 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर

Pune Porsche Accident : पुणे पुलिस का दावा, चिकित्सक के निर्देश पर नाबालिग के रक्त के नमूनों को बदला

क्यों INDIA गठबंधन बैठक में शामिल नहीं होंगी ममता बनर्जी, बताया कारण

आतंकवादियों और पत्थरबाजों के परिवार वालों को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी', अमित शाह की सख्त चेतावनी

अगला लेख