नई सुविधा : 16 दिसंबर से 24 घंटे कर सकेंगे NEFT, छुट्टी के दिन भी मिलेगी सुविधा

Webdunia
शनिवार, 7 दिसंबर 2019 (15:41 IST)
मुंबई। डिजिटल ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने के लिए उद्देश्य से 16 दिसंबर से 24 घंटे नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड्स ट्रांसफर (NEFT) की सुविधा मिलेगी। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने इसके लिए बैंकों को निर्देश दे दिया है। वर्तमान में यह सुविधा सुबह 8 से शाम 7 बजे तक रहती है। छुट्टी के दिन भी यह सुविधा मिलेगी।
 
आरबीआई ने इसके लिए अगस्त में ही बैंकों को निर्देशित कर दिया था। आरबीआई ने 1 जुलाई से एनईएफटी और रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (RTGS) पर बैंकों से चार्ज लेना भी बंद कर दिया था। एसबीआई ने आरटीजीएस और एनईएफटी पर 1 अगस्त से चार्ज खत्म कर दिए थे। एनईएफटी के जरिए राशि ट्रांसफर करने के लिए न्यूनतम सीमा तय नहीं है।
 
इसके जरिए फंड ट्रांसफर में आधे से 1 घंटे तक का वक्त लग जाता है। 2 लाख रुपए से अधिक की रकम ट्रांसफर करने के लिए आरटीजीएस की सुविधा है। इसके जरिए फंड ट्रांसफर तुरंत हो जाता है।
 
रिजर्व बैंक ने सभी सदस्य बैंकों को नियामक के पास चालू खाते में हर समय पर्याप्त राशि रखने को कहा है ताकि एनईएफटी लेन-देन में कोई परेशानी न नहीं हो। आरबीआई ने सभी बैंकों को सुचारु तरीके से एनईएफटी लेन-देन सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक बुनियादी संरचनाएं दुरुस्त रखने का निर्देश भी दिया गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हिमाचल में सामने आई उड़ने वाली दुर्लभ गिलहरी, क्या है इसकी विशेषता

2011 से भी बड़ी तबाही आएगी 2025 में, सुनामी को लेकर एक महिला की भविष्यवाणी!

अब अमेरिका में ही बढ़ेगी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुश्किलें

केजरीवाल ने शीश महल के रखरखाव पर हर महीने खर्च किए 31 लाख रुपए

वक्फ के बाद अब संघ की नजर ईसाइयों की भूमि पर

सभी देखें

नवीनतम

देश में लागू हुआ नया वक्‍फ कानून, राष्‍ट्रपति मुर्मू ने दी मंजूरी

Waqf को लेकर कंगना रनौत ने साधा निशाना, कांग्रेस पर लगाया यह आरोप...

उप्र के सभी जिलों में श्रीरामचरितमानस का अखंड पाठ शुरू, रविवार को होगी पूर्णाहुति

मेघालय 10वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित, 87 फीसदी से ज्‍यादा विद्यार्थी हुए उत्तीर्ण

उम्मीद है श्रीलंका तमिल समुदाय की आकांक्षाओं को पूरा करेगा : नरेंद्र मोदी

अगला लेख