Pension News : महिला कर्मचारियों के लिए बदला पेंशन का नियम, बच्चों का हो सकेगा नॉमिनेशन

Webdunia
मंगलवार, 2 जनवरी 2024 (19:14 IST)
New Pension Rules : केंद्र सरकार ने मंगलवार को कहा कि महिला कर्मचारी वैवाहिक विवाद के मामले में पति की बजाय अपने बच्चे या बच्चों को पारिवारिक पेंशन के लिए नामांकित कर सकेंगी। केंद्रीय सिविल सेवा (पेंशन) नियम, 2021 का नियम 50 सरकारी कर्मचारी या सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी की मृत्यु के बाद पारिवारिक पेंशन देने की अनुमति देता है।
 
यदि किसी मृत सरकारी कर्मचारी या पेंशनभोगी की जीवित पति या पत्नी हैं, तो पारिवारिक पेंशन सबसे पहले पति या पत्नी को दी जाती है।
 
नियमों के मुताबिक मृत सरकारी कर्मचारी/पेंशनभोगी के जीवन साथी के पारिवारिक पेंशन के लिए अयोग्य हो जाने या उसकी मृत्यु हो जाने पर ही परिवार के अन्य सदस्य अपनी बारी पर पारिवारिक पेंशन के लिए पात्र बनते हैं।
 
पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग (डीओपीपीडब्ल्यू) ने अब नियमों में संशोधन किया है और एक महिला कर्मचारी को पारिवारिक पेंशन के लिए अपने पति के बजाय अपने बच्चे/बच्चों को नामांकित करने की अनुमति दी है।
 
पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग (डीओपीपीडब्ल्यू) के सचिव वी श्रिनिवास ने  कहा कि उन सभी मामलों में जिनमें तलाक की याचिका दायर की गई है या घरेलू हिंसा से महिलाओं की सुरक्षा अधिनियम के तहत याचिका दायर की गई है या भारतीय दंड संहिता के तहत दर्ज मामले शामिल हैं, यह संशोधन एक महिला सरकारी कर्मचारी को पारिवारिक पेंशन पति के बजाय उसके पात्र बच्चे को वितरित करने की अनुमति देता है।’’
ALSO READ: Pension : 50 की उम्र में पेंशन के हकदार, सरकार का बड़ा ऐलान, ये लोग होंगे पात्र
उन्होंने कहा कि यह संशोधन डीओपीपीडब्ल्यू ने प्राप्त अभ्यावेदनों को ध्यान में रखते हुए महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के परामर्श से किया।
 
भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 1989 बैच के राजस्थान कैडर के अधिकारी श्रिनिवास ने कहा कि यह संशोधन प्रगतिशील प्रकृति का है और पारिवारिक पेंशन के मामलों में महिला कर्मचारियों को सशक्त बनाता है। इनपुट भाषा
Show comments

जरूर पढ़ें

Dating App के जरिए दिल्ली की महिला से 18 लाख की ठगी, जालंधर में पकड़ाया आरोपी छात्र

NEET-UG का एंट्रेंस एग्जाम पेन और पेपर मोड में ही होगा : NTA का ऐलान

छत्तीसगढ़ में मुठभेड़ में 12 नक्सली मारे गए, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी

Republic Day परेड में इस बार Dhruv और Tejas नहीं आएंगे नजर, जानिए क्‍या है कारण...

Saif Ali Khan मामले में अब तक जो पता है, घर में क्यों घुसा था हमलावर, मेड ने कहा- मुझे बंधक बनाया, 1 करोड़ मांगे, मुंबई पुलिस ने किया खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

रिपोर्ट में खुलासा, भारत में इस साल 90 करोड़ के पार होगी इंटरनेट यूजर्स की संख्‍या

Prayagraj Mahakumbh : महाकुंभ के दौरान 6 दिन में 7 करोड़ श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, नरसिंहानंद ने आचार्यों पर लगाया वैभव दिखाने का आरोप

Saif Ali Khan की हाउस हेल्पर का चौंकाने वाला खुलासा, क्या हमले के समय करीना फ्लैट में थीं

हिंडनबर्ग को लेकर BJP ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, लगाया यह आरोप...

BJP ने जारी की जिला अध्यक्षों की 5वीं लिस्ट, 9 जिलाध्यक्षों का ऐलान, इंदौर में इंतजार बरकरार

अगला लेख