CBSE Board Exam 2024 : 10वीं-12वीं की परीक्षा का नया टाइम टेबल जारी

कुछ पेपरों की परीक्षा तिथियों में किया बदलाव

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 5 जनवरी 2024 (15:43 IST)
CBSE Board Exam 2024 : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2024 (CBSE Board Exam 2024) का नया टाइम टे‍बल जारी कर दिया है। संशोधित समय सारिणी के मुताबिक कुछ पेपरों की परीक्षा तिथियों में बदलाव किए गए हैं। कक्षा 10 और 12 दोनों की बोर्ड परीक्षाएं एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाएंगी। परीक्षा का समय सभी दिन सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक रहेगा।

खबरों के अनुसार, सीबीएसई कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होगी और 13 मार्च, 2024 को समाप्त होगी, जबकि कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी को शुरू होगी और 2 अप्रैल, 2024 को समाप्त होगी। कक्षा 10 का तिब्बती पेपर जो 4 मार्च 2024 को आयोजित होने वाला था, उसे बदल दिया गया है।

अब यह 23 फरवरी 2024 को आयोजित किया जाएगा। कक्षा 10 का रिटेल पेपर जो 16 फरवरी को होना था, वह अब 28 फरवरी को होगा। कक्षा 12 के लिए फैशन स्टडीज की परीक्षा, जो 11 मार्च को होनी थी, वह अब 21 मार्च को आयोजित की जाएगी।

परीक्षा का समय सभी दिन सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक रहेगा। संशोधित समय सारिणी छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर देख सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर संशोधित टाइम टेबल डाउनलोड करने का स्टेप्स दिया गया है।
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भाजपा के धाकड़ नेता सड़क पर कर रहे थे सेक्‍स, नेताजी की धाकड़ी हो गई वायरल, जीतू पटवारी ने बताया कुकर्म

हम भूखे मर जाएंगे, पाकिस्तानी सांसद बोले- भारत के 'वॉटर बम' का मसला सुलझाओ

UP : 43 साल बाद जेल से रिहा हुए 103 वर्षीय लखन, जानिए क्‍या है मामला...

CM योगी आदित्यनाथ गरजे, बहुत जी लिया पाकिस्तान, अब उसका टाइम पूरा हुआ

Rajasthan : भाजपा विधायक कंवरलाल की विधानसभा सदस्यता निरस्त

सभी देखें

नवीनतम

लोकमाता अहिल्याबाई के पदचिन्हों पर चल रहे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, महिला कल्याण के लिए संकल्पित सरकार

आखिर क्यों इस मजहब लोग बड़ी संख्या में त्याग रहे हैं अपना धर्म, चौंकाने वाली है वजह

क्यों पाकिस्तान की गंगा है सिंधु नदी, जानिए पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था में क्या है रोल

LIVE: पीएम मोदी बोले, अगर हर भारतीय विकसित होता है, तब भारत भी विकसित

मोबाइल पर तेज आवाज में बजा रहा था गाना, रोकने पर गुस्से में पत्नी पर फेंका तेजाब

अगला लेख