अब सेना के जवान ने जारी किया वीडियो, 'सेवादारी' पर उठाया सवाल

Webdunia
शुक्रवार, 13 जनवरी 2017 (09:07 IST)
नई दिल्ली। सरहदों की रक्षा कर रहे अर्द्धसैनिक बलों के जवानों के बाद अब सेना के एक जवान ने भी सोशल मीडिया पर वीडियो जारी करके 'सेवादारी प्रणाली' पर सवाल उठाया है।
 
सेना में 'सेवादारी प्रणाली' की प्रधानमंत्री कार्यालय को शिकायत करने के बाद कोर्ट मार्शल का सामना कर रहे लांस नायक यज्ञ प्रताप सिंह ने फेसबुक पर एक वीडियो डालकर अफसरों के घरों पर काम करने वाले जवानों की व्यथा सुनाई है।
 
वीडियो में इस जवान ने कहा है कि उसने 'सेवादारी प्रणाली' को समाप्त करने के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय से गुहार लगायी थी। उसका कहना है कि यह एक सैनिक के सम्मान के खिलाफ है कि उससे जूतों पर पालिश और अफसरों के बच्चों की देखभाल कराई जाए।
 
जवान ने कहा है कि जब उसकी शिकायत उसकी यूनिट में आई तो उसके खिलाफ कोर्ट मार्शल की कार्यवाही शुरू कर दी गई। जवान ने यह शिकायत उस समय की थी जब वह देहरादून स्थित 92 ब्रिगेड में तैनात था। अभी वह उत्तर प्रदेश के फतेहाबाद में राजपुताना रेजिमेन्ट में है।
 
यह वीडियो ऐसे समय पर आया है जब सेना प्रमुख जनरल विपिन रावत सेना दिवस से पहले शुक्रवार को वार्षिक संवाददाता सम्मेलन संबोधित करने वाले हैं।
 
पिछले कुछ दिनों में यह तीसरा मौका है जब सुरक्षा बलों और सेना के जवानों ने अपनी शिकायत सोशल मीडिया पर कर लोगों को अपनी व्यथा सुनाई है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने गृह मंत्रालय से इस बारे में रिपोर्ट मांगी है। (वार्ता) 
Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी आई गिरावट...

PM मोदी आज करेंगे बिहार का दौरा, राज्‍य को देंगे 7200 करोड़ की सौगात

Maharashtra : फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात पर क्या बोले आदित्य ठाकरे

AI प्लेन क्रैश पर AAIB का बड़ा बयान, असली वजह बताएंगे, जांच अभी जारी है

UP : राप्ती नदी में डूबने से 3 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

अगला लेख