rashifal-2026

राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ने दी नववर्ष की बधाई, राजनाथ का नया साल जवानों के साथ

Webdunia
सोमवार, 1 जनवरी 2018 (11:53 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को नव वर्ष 2018 की शुभकामनाएं दी हैं। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने भारत-चीन सीमा पर तैनात जवानों के साथ नया साल मनाया।
 
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने बधाई ट्वीट संदेश में लिखा, 'सभी को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं! वर्ष 2018 में सभी देशवासियों और पूरे विश्व समुदाय के जीवन में सुख-समृद्धि, शांति और उल्लास का संचार होता रहे।'
 
वही, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नव वर्ष 2018 के उपलक्ष में देशवासियों को दिए अपने ट्वीट संदेश में लिखा, 'आप सभी को नव वर्ष 2018 की हार्दिक शुभकामनाएं, मैं प्रार्थना करता हूं कि यह वर्ष आप सभी के जीवन में खुशियां, समृद्धि और अच्छी सेहत लेकर आए।'
 
इसके बाद रक्षामंत्री ने शून्य से नीचे तापमान में भी भारत-चीन सीमा पर देश की रक्षा में जुटे 12वीं व 35वीं बटालियन के हिमवीरों से मुलाकात कर उनका हौसला बुलंद किया और उन्हें नए साल की शुभकामनाएं दी। 
 
दूसरी कोर उत्तरकाशी में आईटीबीपी की 12वीं बटालियन के कैंपस मातली पहुंचकर केन्द्रीय गृहमंत्री ने आईटीबीपी परिसर में बने भवनों व कक्षों का निरीक्षण किया तथा जवानों के परिवारों से मुलाकात कर उन्हें नए साल की शुभकामनाएं दी।
 
राजनाथ सिंह ने पुलवामा हुए आतंकी हमले को कायरतापूर्ण कृत्य बताया और शहीदों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की। यहां केन्द्रीय गृह मंत्री ने आईटीबीपी के जवानों की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की और साल के अंतिम दिन नए साल के स्वागत के लिए हुए जश्न में भी शामिल हुए।
 
अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान सिंह आज राजनाथ सिंह हैलीकाप्टर से उत्तरकाशी से 120 किलोमीटर की दूरी पर स्थित और सामरिक द्रष्टि से अति महत्वपूर्ण नेलांग घाटी जाएंगे। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रधानमंत्री मोदी नहीं जाएंगे ढाका, रहमान के शपथ समारोह में नहीं होंगे शामिल, जानिए कौन करेगा भारत का प्रतिनिधित्‍व

टीपू सुल्तान और शिवाजी महाराज की तुलना पर विवाद, क्या बोले सीएम फडणवीस?

ऑनलाइन गेमिंग को क्यों नहीं समझना चाहिए 'बच्चों का खेल'?

इमरान खान की आंखें हुईं खराब, अस्‍पताल ले जाने की तैयारी, क्या कहती है मेडिकल रिपोर्ट?

गलत जांच रिपोर्ट लगाने वालों पर दर्ज हो FIR, जनता दर्शन कार्यक्रम में दिखे योगी के तेवर

सभी देखें

नवीनतम

Mani Shankar Aiyar : मणिशंकर अय्यर ने बढ़ाई कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, 'विस्फोटक' बयानों से पार्टी शर्मसार

Supreme Court कोई प्लेग्राउंड नहीं, असम CM हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ याचिका पर CJI की सख्त टिप्पणी

एमपी के आईएएस असफर ने की तीसरी शादी, दो पूर्व पत्‍नियां हैं कलेक्‍टर, तीसरी भी आईएएस, ये खबर मचा रही धमाल

AI Impact Summit 2026 : 19-20 फरवरी को भारत में होगा मेगा इवेंट, 65 से ज्यादा देश होंगे शामिल, 600 से ज्यादा स्टार्टअप्स का जमावड़ा

आर्ट ऑफ लिविंग के अंतरराष्ट्रीय केंद्र में गुरुदेव श्री श्री रविशंकर की पावन उपस्थिति में महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सागर

अगला लेख