पश्चिम बंगाल : NIA ने अलकायदा के आतंकी को किया गिरफ्तार, सरकारी संस्थानों को निशाना बनाने का था प्लान

Webdunia
रविवार, 27 सितम्बर 2020 (09:41 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने शनिवार को अलकायदा के संदिग्ध आतंकी समीम अंसारी को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया। आरोपी समीम अलकायदा मॉड्यूल का 10वां आतंकी है।

एनआईए अधिकारियों के अनुसार, मुर्शिदाबाद के जलंगी पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले नंदपारा कालीगंज निवासी समीम अंसारी को मुर्शिदाबाद न्यायिक अधिकारी (CJM) के समक्ष पेश किया गया और उसको ट्रांजिट रिमांड पर ले लिया गया है। इसके बाद अब उसे दिल्ली में एनआईए की विशेष अदालत के सामने पेश किया जाएगा।

गौरतलब है कि एनआईए ने केरल के एर्नाकुलम जिले तथा पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के विभिन्न जगहों से 19 सितंबर को अलकायदा के नौ संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी समीम अलकायदा मॉड्यूल का 10वां आतंकी है।
बताया जा रहा है कि गिरफ्तार किए गए संदिग्धों का संपर्क पाकिस्तान से है और इनकी नई दिल्ली समेत देश के कई सरकारी संस्थानों को निशाना बनाने की योजना थी। उनसे कई विस्फोटक उपकरण और जिहादी साहित्य बरामद किए गए थे।(वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

नीतीश का चुनावी दांव, आशा कार्यकर्ताओं का वेतन 3 गुना बढ़ाया, ममता कार्यकर्ताओं को डबल प्रोत्साहन

UN ने कहा, TRF ने पहलगाम हमले के स्थल की तस्वीर प्रकाशित की, 2 बार ली थी जिम्मेदारी

भीषण भूकंप के बाद रूस और जापान में सुनामी, क्या होगा भारत पर असर?

पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, LOC के पास मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर

Weather Update: दिल्ली में भारी वर्षा, मध्यप्रदेश के कई जिलों में मूसलधार वर्षा से बाढ़, जानें देशभर का मौसम

अगला लेख