भारत के खिलाफ फैला रहा था 'जिहाद', NIA ने एक 'कट्टरपंथी' को किया गिरफ्तार

Webdunia
गुरुवार, 21 जुलाई 2022 (00:22 IST)
नई दिल्‍ली। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) ने भारत के खिलाफ 'जिहाद' फैलाने में शामिल एक 'कट्टरपंथी' को बिहार से गिरफ्तार किया है। NIA के मुताबिक यह व्यक्ति जो सोशल मीडिया मंच पर विभिन्न समूहों में नफरत और आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करके जिहाद फैलाने में शामिल है।

एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि सिसवनिया गांव निवासी अली असगर उर्फ अब्दुल्ला बिहारी प्रतिबंधित जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) की गतिविधियों की जांच के सिलसिले में सातवां आरोपी है।

एनआईए के एक प्रवक्ता ने बताया कि असगर को मंगलवार को बिहार के पूर्वी चंपारण इलाके में छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किया गया। प्रवक्ता ने बताया कि मामला प्रतिबंधित संगठन जेएमबी के छह सक्रिय सदस्यों की गिरफ्तारी से संबंधित है, जो जेएमबी विचारधारा को फैलाने और युवाओं को भारत के खिलाफ 'जिहाद' के लिए उकसाने में शामिल पाए गए थे।

एजेंसी ने कहा कि मामला शुरू में 14 मार्च को भोपाल पुलिस थाने में दर्ज किया गया था और पांच अप्रैल को एनआईए द्वारा फिर से दर्ज किया गया था।

प्रवक्ता ने बताया, असगर एक कट्टरपंथी व्यक्ति है जो सोशल मीडिया मंच पर विभिन्न समूहों में नफरत और आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करके जिहाद फैलाने में शामिल है।उन्होंने कहा, वह पहले गिरफ्तार किए गए आरोपी व्यक्तियों का करीबी सहयोगी है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

आतंकी हमले में अनाथ हुए 22 बच्चों को गोद लेंगे राहुल गांधी, ग्रेजुएशन तक उठाएंगे खर्चा

इस्तीफा तो छोड़िए जिम्मेदारी तक नहीं ली, प्रियंका गांधी ने पहलगाम हमले पर सरकार को घेरा

PoK लेने वाले थे, सीजफायर क्यों किया, अखिलेश यादव ने पूछे सरकार से कई सवाल

LIVE: प्रियंका गांधी का सवाल, पहलगाम हमला कैसे और क्यों हुआ?

असम CM हिमंता का गौरव गोगोई पर बड़ा हमला, पाकिस्तान के हित में काम करने का आरोप

अगला लेख