NIA ने साजिश को लेकर PLFI के 2 सदस्यों के खिलाफ आरोपपत्र किया दाखिल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 11 जून 2024 (23:46 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) ने सुरक्षा बलों पर हमले की साजिश रचने और रेलवे ठेकेदारों, व्यापारियों व अन्य से जबरन वसूली करने को लेकर पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (PLFI) के 2 सदस्यों के खिलाफ मंगलवार को आरोप पत्र दाखिल किया। एजेंसी द्वारा जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई।
 
एनआईए ने कहा कि निवेश कुमार उर्फ ​​निवेश पोद्दार और रमन कुमार सोनू उर्फ ​​सोनू पंडित के खिलाफ रांची स्थित एनआईए की विशेष अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया गया। इसमें कहा गया है कि प्रतिबंधित संगठन के सदस्य पीएलएफआई को मजबूती प्रदान करने और पुनर्जीवित करने की साजिश में शामिल थे। इसमें कहा गया है कि यह संगठन भारत सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ने में शामिल है।
 
एनआईए की जांच के अनुसार वे झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में कोयला व्यापारियों, ट्रांसपोर्टर, रेलवे ठेकेदारों और अन्य से जबरन वसूली के जरिए धन जुटा रहे थे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हाथरस हादसे पर घिरे 'साकार हरि' की पूरी कहानी, क्या कहती हैं पैतृक गांव की महिलाएं

CBI ने भारतीय न्याय संहिता के तहत दर्ज की पहली FIR, जानिए क्‍या है मामला...

Hemant Soren : झारखंड के सबसे युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का राजनीतिक सफर

Hathras stampede case : 100 करोड़ संपत्ति के स्वामी नारायण साकार हरि उर्फ भोले बाबा, जानिए UP में स्थित 24 आश्रमों की सचाई

Tamil Nadu : पूर्व मंत्री सेंथिल बालाजी की रिमांड अवधि बढ़ाई, मनीलॉन्ड्रिंग केस में किया था गिरफ्तार

सभी देखें

नवीनतम

टीम इंडिया को वानखेड़े में किया गया सम्मानित, BCCI ने दिए 125 करोड़ रुपए, मुंबई की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब

परिवार से मिल सकेगा अमृतपाल सिंह, दिल्ली से बाहर जाने की अनुमति नहीं

Jio 25331 करोड़ के AGR के साथ शीर्ष पर, Airtel की सबसे तेज वृद्धि

CBI ने भारतीय न्याय संहिता के तहत दर्ज की पहली FIR, जानिए क्‍या है मामला...

Hathras Stampede : क्या मैनपुरी में है भोले बाबा, वकील एमपी सिंह बोले- डरे या फरार नहीं हुए हैं

अगला लेख
More