केरल में 'निपाह' वायरस का कहर, 10 की मौत, तमिलनाडु भी चिंतित

Webdunia
मंगलवार, 22 मई 2018 (09:13 IST)
चेन्नई। केरल में 'निपाह' विषाणु से 10 लोगों की मौत के बीच तमिलनाडु सरकार ने सीमावर्ती जिलों सहित अन्य जगहों पर बुखार के पीड़ितों की निगरानी बढ़ा दी और स्थिति पर करीबी नजर रखी जा रही है। प्रदेश के स्वास्थ्य सचिव जे राधाकृष्णन ने कहा कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है।

उन्होंने कहा कि केरल से सटे जिलों (कोयम्बटूर, नीलगिरि और कन्याकुमारी) के अधिकारियों से ज्यादा सतर्क रहने और बुखार के पीड़ितों पर नजर रखने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि हम बुखार के पीड़ितों पर निरंतर नजर बनाए हुए हैं। हम देख रहे हैं कि क्या राज्य में कहीं बुखार की शिकायतों में असामान्य रूप से बढ़ोतरी हुई है लेकिन फिलहाल ऐसी कोई चीज नहीं है।

जानिए, कितना खतरनाक है निपाह (NiV) वायरस?

इस बीच स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्ढा ने ट्वीट कर कहा कि केरल में निपाह वायरस से होने वाली मौतों के बाद उत्पन्न स्थिति पर स्वास्थ्य सचिव से बातचीत की है। उन्होंने कहा कि स्थिति की समीक्षा के बाद डॉक्टरों की एक उच्चस्तरीय कमेटी गठित करने के निर्देश दे दिए गए हैं। राष्ट्रीय नियंत्रण केन्द्र (एनसीडीसी) के निदेशक की देखरेख में एक दल केरल पहुंच चुका है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय केरल सरकार के स्वास्थ्य विभाग से बराबर संपर्क बनाए हुए हैं।

क्या है निपाह वायरस : विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, निपाह वायरस चमगादड़ से फलों में और फलों से इंसानों और जानवरों में फैलता है। 1998 में मलेशिया के कांपुंग सुंगई निपाह में पहली बार इसके मामले सामने आए थे। इसलिए इसे निपाह वायरस नाम दिया गया।

कैसे बचें इस खतरनाक वायरस से : इस वायरस से बचने के लिए पेड़ से गिरे फलों को नहीं खाना चाहिए। यह वायरस एक इंसान से दूसरे इंसान में फैलता है। इसे रोकने के लिए संक्रमित रोगी से दूरी बनाए रखने की जरूरत होती है। वैसे इस वायरस से बचने के लिए बाजार में फिलहाल कोई दवा उपलब्ध नहीं है।

5 से 14 दिन तक इसकी चपेट में आने के बाद ये वायरस तीन से 14 दिन तक तेज बुखार और सिरदर्द की वजह बन सकता है। इस खतरनाक वायरस के चपेट में आने वाला व्यक्ति कोमा में भी पहुंच सकता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख