Biodata Maker

निर्मला सीतारमण बोलीं, भारतीय अर्थव्यवस्था टैरिफ जैसे झटके झेलने में सक्षम

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 3 अक्टूबर 2025 (12:56 IST)
Niramala Sitharaman on Indian Economy : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को एक कार्यक्रम में कहा कि जब वैश्विक अर्थव्यवस्था बड़े बदलावों के दौर से गुजर रही है, भारत की स्थिति मजबूत है। उन्होंने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था प्रतिबंध और टैरिफ जैसे बाहरी झटकों को झेलने में सक्षम है।
 
कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन 2025 में अपने संबोधन में वित्त मंत्री ने कहा कि भू-राजनीतिक संघर्ष तेज हो रहे हैं। प्रतिबंध, टैरिफ और अलगाव की रणनीतियां वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला को नया आकार दे रही हैं। भारत के लिए, ये बदलाव चिंताजनक भी हैं, लेकिन साथ ही हमारे जुझारूपन को भी उजागर करते हैं। उन्होंने कहा कि बाहरी झटकों को झेलने की हमारी क्षमता मजबूत है और हमारी आर्थिक क्षमता भी विकसित हो रही है।
 
सीतारमण ने कहा कि वैश्विक परिदृश्य लगातार बदल रहा है और यह जीरो-सम अप्रोच जैसा दिखता है। लेकिन भारतीय अर्थव्यवस्था लचीली है और स्थायी रूप से आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि 2047 तक विकसित भारत बनने के लिए आत्मनिर्भरता जरूरी है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि भारत खुद को बंद अर्थव्यवस्था बना ले। लक्ष्य तक पहुंचने के लिए हमें 8% GDP ग्रोथ हासिल करनी होगी।
 
उन्होंने कहा कि युद्ध और रणनीतिक प्रतिद्वंद्विता, सहयोग और संघर्ष को फिर से परिभाषित कर रही हैं। जो गठबंधन कभी मजबूत दिखते थे, उनके लिए परीक्षा का समय है। दुनिया में नए गठबंधन उभर रहे हैं। हम वैश्विक अर्थव्यवस्था में संरचनात्मक बदलाव होते देख रहे हैं।
 
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Diwali पर अयोध्या में बना विश्व रिकॉर्ड, 26 लाख से अधिक दीयों से जगमगाए सरयू के घाट

Indore : किन्‍नर मामले में पुलिस ने तेज की कार्रवाई, 3 मुख्य आरोपियों पर 30 हजार का इनाम घोषित

प्रज्ञा ठाकुर का विवादित बयान, बेटी कहना न माने तो उसकी टांगें तोड़ दो...

खुला बांके बिहारी मंदिर का खजाना, योगी सरकार से अखिलेश बोले- मंदिरों के खजाने तो छोड़ दे

ओवैसी की AIMIM ने बिहार में उतारे 25 उम्मीदवार, किसे कहां से मिला टिकट

सभी देखें

नवीनतम

मुख्यमंत्री ने श्रीरामलला के दरबार में लगाई हाजिरी, आरती उतारकर की परिक्रमा

समाज तोड़क और राष्ट्र तोड़क तत्वों से रहना होगा सावधान : योगी आदित्यनाथ

सीएम योगी ने देखी रामलीला, कलाकारों की हौसलाअफजाई भी की

सीएम योगी ने अयोध्या की निषाद बस्ती में मनाई दीपावली, बच्चों को दी मिठाइयां और उपहार

PM मोदी ने गोवा तट पर नौसैनिकों संग मनाई दिवाली, INS Vikrant से जवानों को किया संबोधित

अगला लेख