Hanuman Chalisa

लंदन में ऐश कर रहा है नीरव मोदी, 70 करोड़ के घर में रुका, फिर चालू हुआ हीरों का व्यापार

Webdunia
शनिवार, 9 मार्च 2019 (10:04 IST)
नई दिल्ली। भगोड़ा डायमंड कारोबारी और पीएनबी घोटाला मामले में आरोपी नीरव मोदी इन दिनों लंदन में हैं और वहां से वह अपना कारोबार चला रहा है।   
 
ब्रिटिश न्यूजपेपर द टेलीग्राफ ने दावा किया कि नीरव मोदी को लंदन की सड़कों पर देखा गया है। अखबार ने अपनी रिपोर्ट में यह भी दावा किया है कि नीरव मोदी अब लंदन के ही एक इलाके में हीरा का कारोबार चला रहा है। अखबार द्वारा साझा की गई दो मिनट के वीडियो क्लिप में मोदी 13,000 करोड़ रुपए के बैंक धोखाधड़ी मामले में एक पत्रकार के किसी भी सवाल का जवाब देने से इनकार कर देता है।

खबर के अनुसार, नीरव मोदी वहां करीब 72 करोड़ रुपए के अपार्टमेंट में ठाठ से रह रहा है। वह इस अपार्टमेंट का किराया ही 15.5 लाख रुपए प्रति माह चुका रहा है।
 
'द टेलीग्राफ' का रिपोर्टर लंदन की सड़क पर चलते-चलते भगोड़े नीरव मोदी से कई सवाल पूछता है, मसलन वह कब तक यूके में रहेगा, वह कितने पैसों का मालिक है, मगर वह कोई जवाब नहीं देता है। 
 
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रविश कुमार ने कहा कि हमें पहले से पता है कि नीरव मोदी लंदन में है। अगस्त में उसके प्रत्यर्पण के लिए आवेदन दिया जा चुका है। हालांकि वहां की सरकार की ओर से अभी प्रत्यर्पण की अनुमति नहीं मिली है। 

अरबों रुपए की बैंक जालसाजी के आरोपी नीरव मोदी के लंदन में रहने और वहां की सड़कों पर सरेआम घूमने से जुड़ी खबर को लेकर कांग्रेस ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि हजारों करोड़ रुपए लूटकर ऐशगाह में जिंदगी बिताना इस सरकार में ही मुमकिन है।
 
पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया, 'देश के 23,000 करोड़ रुपए लूट कर ले जाओ, बग़ैर रोक-टोक देश से भाग जाओ, फिर प्रधानमंत्री के साथ विदेश में फोटो खिचवाओ, लंदन में 73 करोड़ रुपए के ऐशगाह में जिंदगी बिताओ। बुझो, मैं कौन हूं, अरे छोटा मोदी, और कौन!' उन्होंने आरोप लगाया, 'जब मोदी भए कोतवाल, तो डर काहे का। मोदी है तो मुमकिन है!'
चित्र सौजन्य : ट्विटर 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ट्विशा शर्मा केस की Supreme Court करेगा सुनवाई, AIIMS की टीम पहुंची भोपाल, दोबारा होगा पोस्टमार्टम

पहलगाम हमले पर NIA का बड़ा खुलासा, लश्‍कर ने रची थी साजिश, किसने दी आतंकियों को पनाह?

लद्दाख में सेना का 'चीता' हेलीकॉप्टर क्रैश, मौत को मात देकर मेजर जनरल ने ली चमत्कारी सेल्फी, तस्वीर वायरल

ईरान नहीं, असली निशाने पर था चीन: कैसे फेल हुआ ड्रैगन को घेरने का ‘ट्रंप कार्ड’

PM मोदी पर टिप्पणी कर फंसे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, FIR दर्ज हुई तो दिया यह बड़ा बयान

सभी देखें

नवीनतम

क्या डोनाल्ड ट्रंप नहीं करेंगे ईरान पर हमला, Hormuz पर किसका कंट्रोल, तय हुआ शांति समझौता

Cockroach janta party पर सियासी घमासान, पाकिस्तान और जॉर्ज सोरोस का समर्थन, रिजिजू के आरोपों पर क्या बोले अभिजीत दिपके

उत्तराखंड CM धामी ने 483 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, बोले- मेहनत से मिल रही नौकरी

गुजरात सरकार की पहल से कॉक्लियर इम्प्लांट बच्चों को मिली नई जिंदगी, फिर गूंजी सुनने और बोलने की आवाज

भारत में बनेंगे 100 नए इंडस्ट्रियल पार्क, BHAVYA योजना पर सरकार ने जारी किए बड़े दिशा-निर्देश

अगला लेख