Hanuman Chalisa

तिहाड़ जेल में हुई फांसी की प्रैक्टिस, 11 फंदे पहुंचे, यहीं बंद हैं निर्भया के चारों गुनाहगार

Webdunia
बुधवार, 11 दिसंबर 2019 (11:27 IST)
नई दिल्ली। देश को झकझोर देने वाले दिल्ली के निर्भया कांड के चारों दोषी तिहाड़ जेल में बंद हैं। निर्भया के साथ दरिंदगी करने वाले दोषियों में से एक विनय शर्मा को मंडोली जेल से तिहाड़ शिफ्ट किया गया है। इस बीच खबरें आ रही हैं कि तिहाड़ जेल में दोषियों के वजन के रेत के बोरे लटकाकर फांसी की प्रैक्टिस की गई है। खबरों के अनुसार मंगलवार को तिहाड़ के फांसी घर में रंग-रोगन हुआ है। 11 फंदे भी तिहाड़ जेल पहुंच चुके हैं।

दिसंबर 2012 में हुए सनसनीखेज निर्भया कांड में सुप्रीम कोर्ट ने 2017 में चारों मुजरिमों की मौत की सजा के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले को सही ठहराया था। हाईकोर्ट ने चारों को मौत की सजा के निचली अदालत के फैसले की पुष्टि कर दी थी।

6 लोगों ने की थी हैवानियत : 16-17 दिसंबर 2012 की रात चलती बस में 6 लोगों ने 23 वर्षीय छात्रा के साथ गैंगरेप कर उसे बुरी तरह से घायल कर सड़क पर फेंक दिया था।

'निर्भया कांड' को अंजाम देने वाले 6 दोषियों में से एक रामसिंह ने तिहाड़ जेल में कथित रूप से आत्महत्या कर ली थी। छठा आरोपी नाबालिग था और उसे किशोर न्याय बोर्ड ने दोषी ठहराया था। 3 साल की सजा पूरी करने के बाद उसे सुधार गृह से रिहा कर दिया गया था।

2 गुनाहगारों ने लगाई माफी की गुहार : दोषियों में एक विनय शर्मा ने फांसी की सजा सुनाए जाने के बाद राष्ट्रपति के पास दया याचिका भेजी है। इस दया याचिका पर अब तक राष्ट्रपति भवन की ओर से कोई फैसला नहीं आया है।

हत्यारे में से एक अक्षय कुमार सिंह ने 'मौत की सजा' के फैसले पर पुनर्विचार के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करते हुए हास्यास्पद तर्क देते हुए दिल्ली के प्रदूषण का सहारा लिया है। उसने कहा कि दिल्ली का प्रदूषण वैसे ही जानलेवा है तो मुझे फांसी क्यों दे रहे हो? इस तरह के माहौल में फांसी की सजा की जरूरत ही नहीं है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

पटियाला में नीले ड्रम में मिली युवती की लाश, फिर याद आया मेरठ का केस

CBSE रिजल्ट विवाद : राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, 18.5 लाख बच्चों का भविष्य दांव पर लगाने वाली कंपनी को ठेका क्यों दिया?

कॉकरोच से नहीं, NEET से लेकर CBSE तक के सिस्टम को खोखला कर चुके घुन से डरो

उत्‍तराखंड के CM धामी का खटीमा दौरा, क्षेत्रीय जनता से की मुलाकात, अधिकारियों को दिए निर्देश

आसमान से बरस रही आग! नौतपे के प्रचंड कहर के बीच पीएम मोदी ने दी बड़ी सलाह

अगला लेख