निर्भया केस : अक्षय ठाकुर की भी दया याचिका खारिज

Webdunia
बुधवार, 5 फ़रवरी 2020 (22:54 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देश को हिलाकर रख देने वाले निर्भया सामूहिक दुष्कर्म एवं हत्या मामले के गुनहगार अक्षय ठाकुर की दया याचिका बुधवार को खारिज कर दी।
 
गृह मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रपति ने अक्षय की दया याचिका खारिज कर दी है। इसके साथ अब तक चार दोषियों में से तीन- मुकेश, विनय और अक्षय- की दया याचिका खारिज हो चुकी है।
 
चौथे दोषी पवन गुप्ता ने अभी तक क्यूरेटिव पिटीशन (सुधारात्मक याचिका) दायर नहीं की है। उसके पास क्यूरेटिव याचिका के बाद दया याचिका दाखिल करने का विकल्प शेष है।
 
गौरतलब है कि 16 दिसंबर 2012 को दिल्ली में निर्भया के साथ चलती बस में सामूहिक दुष्कर्म हुआ था और उसे घायल अवस्था में बस से सड़क पर फेंक दिया गया था। बाद में उसे सिंगापुर के महारानी एलिजाबेथ अस्पताल ले जाया गया था, जहां उसकी माह के अंत में मौत हो गई थी।
 
इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, जिनमें से एक नाबालिग था। उसे किशोर न्याय बोर्ड से तीन साल के लिए सुधारगृह भेजा गया था। जहां से वह बाहर हो चुका है, जबकि एक आरोपी राम सिंह ने तिहाड़ जेल में आत्महत्या कर ली थी। शेष चारों को फांसी की सजा सुनाई गई थी। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या नीतीश कुमार को बिहार का एकनाथ शिंदे बनाना चाहती है भाजपा?

ओडिशा आत्मदाह केस में प्रोफेसर समीर साहू ने छात्रा से कहा था—तुम बच्ची नहीं हो, समझो मैं क्या चाहता हूं

निमिषा प्रिया की फांसी, क्‍या ब्‍लड मनी के लिए राजी हुआ परिवार?

Odisha : शराबी ऑटो चालक ने हथौड़ा मारकर की माता-पिता की हत्या, रातभर रहा शवों के पास

राजा हरि सिंह पर खान सर की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, जानिए कश्मीर के भारत में विलय की पूरी कहानी

सभी देखें

नवीनतम

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

Maharashtra : नासिक में भीषण सड़क हादसा, कार और बाइक की टक्कर में 7 लोगों की मौत

रूस से कच्चा तेल खरीदना देश के हित में, अमेरिकी दबाव को खारिज करे भारत

Tata Punch ने 4 साल से भी कम समय में बनाया अनोखा रिकॉर्ड

राहुल गांधी का तीखा कटाक्ष, मोदी सरकार में दलित और वंचित होना अपराध बन गया

अगला लेख