नाबालिग दोषी की रिहाई : महिला अधिकार कार्यकर्ताओं में मतभेद

Webdunia
रविवार, 20 दिसंबर 2015 (19:50 IST)
नई दिल्ली। 16 दिसंबर 2012 को राष्ट्रीय राजधानी में हुए बहुचर्चित सामूहिक बलात्कार कांड के नाबालिग दोषी की रिहाई के मुद्दे पर महिला अधिकार कार्यकर्ताओं की राय बंटी हुई है। कुछ कार्यकर्ताओं का कहना है कि नाबालिग दोषी को बेहतर तरीके से जिंदगी जीने का एक दूसरा मौका दिया जाना चाहिए, जबकि कुछ कार्यकर्ता उसे सख्त सजा दिए जाने की दलीलें दे रहे हैं।
अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला संगठन (एआईपीडब्ल्यूए) की सचिव कविता कृष्णन ने कहा, 16 दिसंबर 2012 को जो कुछ हुआ वह काफी दुर्भाग्यपूर्ण था, लेकिन इस बात पर गौर करना काफी अहम है कि ऐसे किशोर वयस्कों द्वारा इस्तेमाल किए जाते हैं। 
 
कविता ने कहा, मेरा मानना है कि लड़के को जिंदगी जीने का एक और मौका मिलना चाहिए। उन्होंने कहा, कानून का पालन किया जाना चाहिए। कानून के मुताबिक, 18 साल से कम उम्र के किसी लड़के को जेल नहीं भेजा जाता। उसे तीन साल तक सुधार गृह में रखा गया। 
 
यहां तक कि उच्च न्यायालय ने भी कहा कि कानून का पालन किया जाना चाहिए। किशोर की रिहाई के खिलाफ मुहिम चला रही आइसा कार्यकर्ता सुचेता डे ने कहा, मैं सभी से अपील करती हूं कि तथ्यों पर विचार करें और ऐसे असल मुद्दों को समझें जिनसे बलात्कार के मामलों में संघर्ष करना पड़ता है। 
 
सुचेता ने कहा, ऐसी ज्यादातर शिकायतकर्ताओं को इंसाफ दिलाने में यह व्यवस्था नाकाम रही है जो बलात्कार के नए कानूनों के तहत इंसाफ मांगने के लिए आगे आए। उन्होंने कहा, इसके बावजूद व्यवस्था चलाने वाले मौजूदा कानूनों को लागू करने और हर मामले में इंसाफ सुनिश्चित करने की बजाय एक और कड़े कानून की तरफ ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं। (भाषा) 

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया