फांसी में देरी, निर्भया की मां का कोर्ट के बाहर विरोध प्रदर्शन

Webdunia
बुधवार, 12 फ़रवरी 2020 (19:58 IST)
नई दिल्ली। निर्भया की मां ने अपनी बेटी के सामूहिक बलात्कार एवं हत्या मामले में चार दोषियों को फांसी पर लटकाए जाने में देरी किए जाने को लेकर यहां एक निचली अदालत परिसर के बाहर बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया।
 
दिल्ली की एक अदालत ने निर्भया सामूहिक बलात्कार एवं हत्या मामले में मौत की सजा का इंतजार कर रहे चार दोषियों में से एक पवन गुप्ता को एक वकील उपलब्ध कराने की पेशकश की। अदालत ने कहा कि कोई भी दोषी अपनी अंतिम सांस तक कानूनी सहायता पाने का हकदार है।
 
इसके बाद निर्भया की मां ने निचली अदालत परिसर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश धर्मेंद्र राणा ने पवन की ओर से विलंब करने पर नाराजगी जताई जिसने कहा कि उसने अपने पहले वाले वकील को हटा दिया है और नया वकील करने के लिए उसे समय चाहिए।
ALSO READ: Nirbhaya Case : हाथ जोड़कर बोली निर्भया की मां- हो चुके हैं 7 साल, कर दीजिए डेथ वारंट जारी
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) ने पवन के पिता को वकील चुनने के लिए अपने पैनल में शामिल अधिवक्ताओं की एक सूची उपलब्ध कराई। निर्भया के माता-पिता और दिल्ली सरकार ने मंगलवार को अदालत का रुख कर दोषियों के खिलाफ नया डेथ वारंट जारी करने का अनुरोध किया था।
 
पवन गुप्ता (25), विनय कुमार शर्मा (26), अक्षय कुमार (31) और मुकेश कुमार सिंह (32) को एक फरवरी को सुबह 6 बजे फांसी दी जानी थी।
 
दूसरी बार मृत्यु वारंट पर तामील टाली गई थी। पहली बार चारों दोषियों को 22 जनवरी को फांसी देने का मृत्यु वारंट जारी किया गया था। इस पर 17 जनवरी को स्थगन दिया गया था। उसी दिन फिर उन्हें एक फरवरी को फांसी देने के लिए दूसरा वारंट जारी किया गया जिस पर अदालत ने 31 जनवरी को ‘अगले आदेश तक’ रोक लगा दी थी।

सम्बंधित जानकारी

फाइटर जेट्स की डिलीवरी में देरी पर एयरचीफ मार्शल अमरप्रीत सिंह क्यों हुए चिंतित, किस बात को लेकर जताई निराशा

LLB की पढ़ाई करना चाहती है कातिल मुस्कान, वकील बनकर लड़ेगी खुद का मुकदमा, जेल प्रशासन को लिखा पत्र

POK कब बनेगा भारत का हिस्सा, जानिए सटीक भविष्यवाणी

ड्रोन, स्‍नीफर डॉग फिर भी नहीं ढूंढ पा रही मेघालय पुलिस, रहस्‍यमयी तरीके से कहां गायब हुआ इंदौरी कपल?

किसने डिजाइन किया है 'ऑपरेशन सिंदूर' का logo? सेना ने बताए किसके नाम और क्या है लोगो का संदेश

सेना प्रमुख आसिम मुनीर बोले- पाकिस्तान जल मुद्दे पर कभी समझौता नहीं करेगा

आतंकी हाफिज सईद के संगठन PMML ने पाकिस्तान में की कई रैलियां

भारत में भीषण गर्मी को लेकर वैज्ञानिकों ने दी यह चेतावनी

राहुल गांधी ने लिखा PM मोदी को पत्र, PAK की गोलाबारी से प्रभावित पुंछ और अन्य इलाकों के लिए राहत पैकेज

गौरव गोगोई के ‘पाकिस्तान से संबंध’ मामले में पुलिस ने कांग्रेस नेता रिपुन बोरा से 6 घंटे तक पूछताछ

अगला लेख