Hanuman Chalisa

आधी आबादी के लिए नीता अंबानी ने लांच किया डिजिटल प्लेटफॉर्म 'हरसर्किल'

Webdunia
रविवार, 7 मार्च 2021 (18:00 IST)
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने विशेष तौर पर महिलाओं के लिए बने डिजिटल प्लेटफॉर्म को लांच किया। यह अपनी तरह का पहला डिजिटल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य महिलाओं के सशक्तीकरण और वैश्विक स्तर पर महिलाओं के उत्थान के लिए काम करना है। सहभागिता, नेटवर्किंग और आपसी सहयोग के लिए 'हरसर्किल' प्लेटफॉर्म महिलाओं को एक सुरक्षित माध्यम प्रदान करेगा।

‘हरसर्किल’ को महिलाओं के विश्वव्यापी डिजिटल समूह के तौर पर बनाया गया है। इसकी शुरुआत भारतीय महिलाओं के साथ होगी, लेकिन दुनियाभर की महिलाओं की भागीदारी का रास्ता भी खुला रहेगा। यह एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है जो हर उम्र और आर्थिक सामाजिक पृष्ठभूमि वाली महिलाओं की बढ़ती जरूरतों उनकी आकांक्षाओं, महत्वाकांक्षाओं और सपनों को पूरा करेगा।

लांच के अवसर पर रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने कहा, जब महिलाएं महिलाओं का ध्यान रखती हैं तो अविश्वसनीय चीजें होती हैं! मैं जीवनभर मजबूत महिलाओं से घिरी रही, जिनसे मैंने करुणा, लचीलापन और सकारात्मकता सीखी; और बदले में वही सीख मैंने दूसरों को देने का प्रयास किया। मैं 11 लड़कियों के परिवार में पली-बढ़ी, जहां मुझे खुद पर विश्वास करना सिखाया गया।

अपने सपनों को साकार करने के लिए बिना शर्त प्यार और विश्वास मुझे अपनी बेटी ईशा से मिला। अपनी बहू श्लोका से मैंने सहानुभूति और धैर्य सीखा। चाहे वह रिलायंस फाउंडेशन में मेरे साथ काम करने वाली महिलाएं हों या राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय महिला नेता, हमारे साझा अनुभवों ने मुझे सिखाया है कि हमारे संघर्ष और जीत एक-दूसरे के साथ गूथे हुए हैं।

नीता अंबानी ने आगे कहा कि मुझे खुशी है कि हम HerCircle.in के माध्यम से लाखों महिलाओं के लिए समर्थन और एकजुटता का एक विस्तृत सर्किल बना सकते हैं, जिसमें हर महिला का स्वागत होगा। 24x7 वैश्विक नेटवर्किंग, डिजिटल क्रांति एवं सबके सहयोग से ‘हरसर्किल’ सभी संस्कृतियों, समुदायों और देशों की महिलाओं के विचारों और पहल का स्वागत करेगा। समानता और सिस्टरहुड इस प्लेटफ़ॉर्म की विशेषता होगी।

'हरसर्किल' महिलाओं से संबंधित सामग्री प्रदान करने के लिए वन-स्टॉप डेस्टिनेशन होगा। यह आकर्षक और महिला विकास की सामग्री से भरपूर होगा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से महिलाएं एक-दूसरे से जुड़ सकेंगी। यहां वीडियो देखे जा सकेंगे। साथ ही वित्त, कार्य, व्यक्तित्व विकास, सामुदायिक सेवा, सौंदर्य, फैशन, मनोरंजन, रचनात्मक आत्म अभिव्यक्ति के लेख पढ़े जा सकेंगे।  महिलाओं की सार्वजनिक जीवन में सक्रिय भागीदारी को कवर करने वाली समाधान उन्मुख जीवन रणनीतियों के लेख भी यहां मिलेंगे।

प्लेटफॉर्म पर रिलायंस का विशेषज्ञ पैनल महिलाओं को स्वास्थ्य, कल्याण, शिक्षा, उद्यमिता, वित्त, परोपकार और नेतृत्व पर मुफ्त सलाह देगा। अपस्किलिंग और जॉब सेक्शन में प्रोफ़ाइल के अनुकूल नौकरी के अवसर भी प्राप्त होंगे। महिलाएं डिजिटल पाठ्यक्रमों के माध्यम से सफल व्यवसायी बनने के गुर भी यहां सीख सकती हैं।

'हरसर्किल' का सोशल नेटवर्किंग हिस्सा केवल महिलाओं के लिए ही होगा, जबकि विडियो और आर्टिकल वाला सेक्शन सभी के लिए खुला रहेगा। सोशल नेटवर्किंग केवल महिलाओं के लिए ही आरक्षित होने के कारण महिलाएं बिना झिझक नए दोस्त बना सकेंगी और सवाल पूछ सकेंगी। वित्त प्रबंधन और स्वास्थ्य संबंधी सवालों के लिए विशेष चैटरूम बनाया गया है। फिटनेस, गर्भ और पैरेंटिंग संबंधी विषयों के लिए एक विशेष ‘हर गुड हैबिट ऐप ट्रैकर’ भी इसमें उपलब्ध होगा।

'हरसर्किल', डेस्कटॉप और मोबाइल पर खुलने वाली वेबसाइट है। यह गूगल प्ले स्टोर और माई जियो ऐप स्टोर पर मुफ्त उपलब्ध है। 'हरसर्किल' में यूजर्स फ्री रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। अभी यह वेबसाइट अंग्रेजी में उपलब्ध है। बाद में अन्य भारतीय भाषाओं में इसे लांच किया जाएगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

New Rule : 1 जून से बदल जाएंगे पैसे, टैक्स, UPI और बैंकिंग के नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

लखनऊ में बनेगी देशभक्ति की नई पहचान, राजनाथ सिंह और योगी करेंगे ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ का लोकार्पण

NDA सरकार के 12 साल पूरे होने पर यूपी में 21 जून तक चलेगा बड़ा जनसंपर्क अभियान, हर विधानसभा में निकलेगी ‘प्रगति पथ यात्रा’

यूपी के 1.40 लाख स्कूलों का होगा सुरक्षा ऑडिट, छात्रों की सुरक्षा के लिए सरकार की बड़ी पहल

वनतारा फिर कोर्ट टेस्ट में पास, सुप्रीम कोर्ट ने नई अर्जी खारिज की, जानवरों के ट्रांसफर को बताया वैध

अगला लेख