दुनिया के प्रमुख सांस्कृतिक केंद्रों में शामिल हुआ नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC)

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 26 सितम्बर 2024 (14:18 IST)
•भारत के कला परिदृश्य को बदल रहा है NMACC- मैडम फिगारो

•NMACC के साथ न्यूयॉर्क, लॉस एंजेलिस, एम्स्टर्डम, हांगकांग और बर्लिन के सेंटर भी शामिल

 
• सेंटर का उद्देश्य भारत की समृद्ध कला, संस्कृति और विरासत को संरक्षित करना और बढ़ावा देना
 
Nita Mukesh Ambani Cultural Center : प्रतिष्ठित इंटरनेशनल जापानी मैगजीन 'मैडम फिगारो' ने मुंबई के 'नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर' (NMACC) को दुनिया के बेहतरीन कल्चरल सेंटर्स की लिस्ट में जगह दी है। यह पहला मौका है, जब भारत के किसी कल्चरल सेंटर ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। देश के सबसे बड़ा कला केंद्रों में से एक इस सेंटर को भारतीय संस्कृति के अनुरूप कमल के आकार में डिजाइन किया गया है। NMACC मुंबई शहर के बांद्रा-कुर्ला में स्थित है।
 
मैडम फिगारो मैगजीन लिखती है कि 'दुनिया की सर्वश्रेष्ठ कला को भारत में लाने और भारत की सर्वश्रेष्ठ कला को दुनिया में ले जाने के विजन के तहत NMACC की स्थापना नीता मुकेश अंबानी द्वारा 2023 में की गई थी। यहां के कई थिएटर और आर्ट हाउस में भारतीय कलाकारों की प्रदर्शनियों से लेकर शास्त्रीय गायन-वादन-नृत्य, ब्रॉडवे संगीत और थिएटर प्रस्तुतियों तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की एक विस्तृत श्रृंखला का प्रदर्शन किया जाता है। यह कला केंद्र भारत के कला परिदृश्य को बदल रहा है।'
 
NMACC के अलावा इस लिस्ट में न्यूयॉर्क का रिचर्ड गिल्डर सेंटर, लॉस एंजेलिस का इंट्यूट डोम, एम्स्टर्डम की डेड एंड गैलरी, हांगकांग का सोथबायस मैसन, बैंकॉक से बैंकॉक आर्ट बिएननेल और बर्लिन से डार्क मैटर शामिल हैं।
 
 बताते चलें कि भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई के बांद्रा-कुर्ला में स्थित नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) भारतीय कला के क्षेत्र में अपनी तरह का पहला सांस्कृतिक केंद्र है। रिलायंस फाउंडेशन की चेयरमैन नीता अंबानी द्वारा परिकल्पित इस सेंटर का उद्देश्य भारत की समृद्ध कला, संस्कृति और विरासत को संरक्षित करना और बढ़ावा देना है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पाकिस्तान में बेनाम सामूहिक कब्रों के पास बिलखती महिलाएं कौन हैं...?

नरेंदर सरेंडर... भोपाल में PM मोदी पर राहुल गांधी ने बोला जमकर हमला

क्या ये वन नेशन, वन हसबैंड योजना है, मोदी के नाम का सिंदूर लगाएंगे, Operation Sindoor पर भगवंत मान के बयान पर बवाल

Operation Sindoor में भारतीय नुकसान पर फिर आया CDS अनिल चौहान का बयान, जानिए क्या कहा

सोनम की सास से बातचीत की आखिरी ऑडियो क्‍लिप वायरल, पढ़िए पूरी बात, लापता होने से पहले क्‍या कहा था बहू ने?

सभी देखें

नवीनतम

Mumbai Terrorist Attack : क्‍या परिवार से मिल पाएगा आरोपी तहव्वुर राणा, याचिका पर 9 जून को कोर्ट करेगी सुनवाई

पंजाब के CM भगवंत मान ने BJP पर किया कटाक्ष, Operation Sindoor को लेकर लगाया यह आरोप

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव ने की सगाई, कानपुर की वंशिका बनीं जीवनसंगिनी

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? इस तरह पहचानें Fake currency

अगला लेख