क्या लुंगी-बनियान पहनकर गाड़ी चलाने पर कट सकता है चालान? परिवहन मंत्री गडकरी ने दिया बड़ा बयान

Webdunia
गुरुवार, 26 सितम्बर 2019 (20:48 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आधी बांह की कमीज और लुंगी पहनकर वाहन चलाने पर चालान किए जाने की रिपोर्टों को खारिज करते हुए इसे महज अफवाह बताया है।
 
गडकरी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से किए गए ट्वीट में कहा गया कि अफवाहों से सावधान...! नए मोटर व्हीकल एक्ट में आधी बांह की शर्ट पहनकर गाड़ी चलाने और लुंगी-बनियान में गाड़ी चलाने पर चालान काटने का प्रावधान नहीं है।
 
ALSO READ: 'भगवान राम' ने तोड़े ट्रैफिक रूल्स, कटा 1.41 लाख रुपए का चालान
 
ट्वीट में यह भी कहा गया कि गाड़ी में एक्स्ट्रा बल्ब नहीं रखने, गाड़ी का शीशा गंदा होने और चप्पल पहनकर गाड़ी चलाने पर भी चालान काटने का कोई कानून नहीं है।
 
ALSO READ: PM मोदी ने इस साउथ सुपरस्टार से चुराया ट्रैफिक रूल्स कड़े करने का आइडिया, वीडियो VIRAL
 
उल्लेखनीय है कि नया मोटर वाहन अधिनियम 1 सितंबर से लागू हुआ है। अधिनियम के तहत यातायात के नियमों का उल्लंघन करने पर पहले की तुलना में चालान की राशि 10 गुना तक बढ़ा दी गई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी आई गिरावट...

PM मोदी आज करेंगे बिहार का दौरा, राज्‍य को देंगे 7200 करोड़ की सौगात

Maharashtra : फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात पर क्या बोले आदित्य ठाकरे

AI प्लेन क्रैश पर AAIB का बड़ा बयान, असली वजह बताएंगे, जांच अभी जारी है

UP : राप्ती नदी में डूबने से 3 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

अगला लेख