नीतीश कुमार ने किया वादा, भाजपा से फिर कभी नहीं तोड़ेंगे नाता

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 30 मार्च 2025 (23:09 IST)
Nitish Kumar News : बिहार विधानसभा चुनाव में अब जबकि कुछ ही महीने बचे हैं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को आश्वासन दिया कि वह फिर कभी भारतीय जनता पार्टी का साथ नहीं छोड़ेंगे, जबकि वह दो बार गलती से ऐसा कर चुके हैं। कुमार ने भाजपा से अपने अलगाव के लिए अपनी ही पार्टी के कुछ लोगों को जिम्मेदार ठहराया, लेकिन जोर देकर कहा कि मैंने दो बार गलती की। लेकिन ऐसा फिर कभी नहीं होगा। जनता दल (यूनाइटेड) के अध्यक्ष ने यह बात पटना में आयोजित एक समारोह के दौरान कही। इस कार्यक्रम में शाह और उन्होंने केंद्र और राज्य की कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया।
 
उन्होंने शनिवार देर रात कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था कि बिहार में हमारी जीत का असर दूर-दूर तक होगा। शाह ने हाल में एक समाचार चैनल से बातचीत में यह कहने से परहेज किया था कि नीतीश कुमार एक बार फिर मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे। हालांकि पटना में आयोजित कार्यक्रम के दौरान शाह कुमार के साथ गर्मजोशी से मिले।
ALSO READ: नीतीश कुमार के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर फिर चर्चा, अब Prashant Kishor ने की यह मांग
नीतीश कुमार ने कार्यक्रम के दौरान कहा, इससे पहले सत्ता में रहने वाले (राजद-कांग्रेस गठबंधन) क्या करते थे। वे मुसलमानों के वोट लेते थे, लेकिन समुदायों के बीच झगड़े को कभी रोक नहीं पाए। उन्होंने राज्य में जदयू-भाजपा गठबंधन के सत्ता में आने को याद करते हुए कहा, बिहार में नाममात्र भी स्वास्थ्य सेवा नहीं थी। अच्छी शैक्षणिक सुविधाएं नहीं थीं। हम नवंबर, 2005 में सत्ता में आए और चीजें सुधरने लगीं।
 
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शाह ने कहा, मैं अपील करना चाहता हूं कि 2025 के विधानसभा चुनाव में मोदी जी और नीतीश जी के नेतृत्व में बिहार में एक बार फिर से राजग की सरकार बनाइए और भारत सरकार को मौका दीजिए बिहार का विकास करने का। हम वादा करते हैं कि जदयू और भाजपा, हमारे साथी दल मिलकर, बिहार को तेज गति से विकास के रास्ते पर आगे ले जाएंगे। और मुझे भरोसा है कि बिहार की जनता पूरे देश को राजनीतिक रास्ता दिखाती है, यहीं से बिहार का रास्ता प्रशस्त होगा।
ALSO READ: अयोग्य हैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, दीपांकर भट्टाचार्य ने किया यह दावा
बाद में गोपालगंज में एक जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा, 2025 में ही बिहार में चुनाव होने जा रहा है। बिहार को एक बार तय करना है कि हमें लालू-राबड़ी के जंगल राज की ओर जाना है या मोदी जी और नीतीश कुमार के विकास के रास्ते पर जाना है। वर्ष 1990 के दशक के मध्य से भाजपा के सहयोगी रहे कुमार 2014 में राजग से अलग हो गए थे, लेकिन तीन साल बाद फिर से साथ हो गए।
 
उन्होंने 2022 में फिर से अपने रास्ते अलग कर लिए और भाजपा को केंद्र की सत्ता से हटाने और देश भर की पार्टियों को एक साथ लाकर 'इंडिया' गठबंधन बनाने और उसे मजबूत करने की दिशा में सक्रिय हो गए। हालांकि, पिछले साल के लोकसभा चुनाव से पहले, जद(यू) के सुप्रीमो ने एक बार फिर अपना रुख बदला और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में वापस आ गए।
ALSO READ: जब राष्ट्रगान की घोषणा पर मंच से उतरे नीतीश कुमार, जानिए क्‍या है मामला...
अपने भाषण में, कुमार ने भाजपा से अपने अलगाव के लिए अपनी ही पार्टी के कुछ लोगों को जिम्मेदार ठहराया, लेकिन जोर देकर कहा कि मैंने दो बार गलती की। लेकिन ऐसा फिर कभी नहीं होगा। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मोहन भागवत के बयान पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी, बोले- RSS और मुसलमान समंदर के 2 किनारे हैं जो...

Operation Sindoor से Pakistan में कैसे मची थी तबाही, सामने आया नया वीडियो

लश्कर का खूंखार आतंकी सैफुल्लाह खालिद पाकिस्तान में ढेर, भारत में हुए 3 बड़े आतंकी हमलों में था शामिल

दरवाजे पर बारात और दुल्हन ने दुनिया को कहा अलविदा, झोलाछाप डॉक्टर के कारण मातम में बदली खुशियां

हिमाचल में साइबर हैकरों ने की 11.55 करोड़ की ठगी, सहकारी बैंक के सर्वर को हैक कर निकाले रुपए

सभी देखें

नवीनतम

Jyoti Malhotra : क्या पहलगाम हमले से जुड़े हैं ज्योति मल्होत्रा के तार, 5 दिन की पुलिस रिमांड पर, होगा पाकिस्तान की साजिश का खुलासा

दुनियाभर में झूठ परोसेगा Pakistan, विदेशों में जाएगा PAK का प्रतिनिधिमंडल, बिलावल भुट्टो करेंगे नेतृत्व

चीन भी गई थी YouTuber Jyoti Malhotra, भारत-पाक तनाव के दौरान ISI अधिकारियों के संपर्क में थी, सामने आए चौंकाने वाले खुलासे

UP : गोंडा में डूबने से 3 बच्चों की मौत, खेत में बने पोखर में गए थे नहाने

अमेरिका जाने वाले सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल होंगे भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या

अगला लेख