Hanuman Chalisa

शरद यादव गुट ने नीतीश कुमार को हटाया जेडीयू अध्यक्ष पद से...

Webdunia
सोमवार, 18 सितम्बर 2017 (06:57 IST)
जेडीयू के शरद यादव गुट ने रविवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पार्टी अध्यक्ष पद से हटा दिया। जेडीयू कार्यकारिणी की बैठक में नीतीश को अध्यक्ष पद से हटाकर गुजरात से पार्टी विधायक छोटू भाई वसावा को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने का फैसला लिया गया। वहीं, कार्यकारिणी की बैठक में महागठबंधन तोड़ने का फैसला भी रद्द कर दिया गया।
 
जेडीयू की कार्यकारिणी की बैठक के बाद संवाददाता सम्मेलन में जदयू नेता अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि नीतीश को पार्टी अध्यक्ष नियुक्त करने सहित पिछले साल 23 अप्रैल को हुई कार्यकारिणी की बैठक में लिए गए सभी फैसलों को रद्द कर दिया गया है।
 
शरद गुट ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ कार्रवाई के लिए एक अनुशासनात्मक समिति का भी गठन किया है। शरद गुट के इस कदम से जेडीयू टूट की तरफ एक कदम और आगे बढ़ चुकी है। नीतीश सहित अन्य नेताओं के फैसलों को अनुशासनहीनता के दायरे में लाने के बारे में समिति की सिफारिशों पर अमल का फैसला राष्ट्रीय परिषद की बैठक में किया जाएगा।
 
जेडीयू नेता अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बैठक के बाद संवाददाता सम्मेलन में इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि जेडीयू की 'राष्ट्रीय कार्यकारिणी' की बैठक में यह फैसला लिया गया। उल्लेखनीय है कि हाल ही में गुजरात से राज्य सभा की 3 सीटों पर हुए चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार अहमद पटेल की जीत में वसावा के वोट ने महत्वपूर्ण रोल निभाया था।
 
श्रीवास्तव ने बताया कि बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी अध्यक्ष पद पर नियुक्ति को रद्द कर वसावा को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी के उपाध्यक्ष के. राजशेखरन की अध्यक्षता में हुई कार्यकारिणी की बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खेमे द्वारा महागठबंधन तोड़कर बीजेपी के साथ गठजोड़ करने सहित अन्य फैसलों को भी रद्द कर दिया गया।
 
श्रीवास्तव ने बताया कि बैठक में पार्टी नेता जावेद रजा द्वारा पेश संगठन संबंधी प्रस्ताव में नीतीश कुमार द्वारा पार्टी के चुनाव अधिकारी बनाए गए अनिल हेगड़े की नियुक्ति को रद्द करने के सुझाव को मंजूरी दी गई। इसके साथ ही हेगड़े द्वारा की गई पदाधिकारियों की नियुक्ति स्वत: रद्द हो गई।
 
8 अक्टूबर को दिल्ली में जेडीयू की राष्ट्रीय परिषद की बैठक अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बैठक में देश भर से जुटे जेडीयू नेताओं ने नीतीश खेमे द्वारा बीजेपी से गठजोड़ करने को जनादेश का अपमान बताते हुए इस फैसले को रद्द किया है। इसके अलावा हाल ही में नीतीश खेमे द्वारा जेडीयू पदाधिकारियों को पार्टी से निकालने के फैसले को भी निष्प्रभावी घोषित कर हटाए गए प्रदेश अध्यक्षों और अन्य पदाधिकारियों को उनके पद पर बहाल कर दिया।
 
अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यकारिणी के फैसलों पर मंजूरी के लिए आगामी 8 अक्टूबर को दिल्ली में जेडीयू की राष्ट्रीय परिषद की बैठक बुलाई गई है। (एजेंसी)
Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

नवीनतम

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

PM मोदी का UAE दौरा, हुआ भव्‍य स्‍वागत, कई समझौतों पर हुए हस्‍ताक्षर

CM डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में किया विकास कार्यों का निरीक्षण, कहा- भविष्य के मद्देनजर पूरी योजना के साथ हो रहा काम

भोजशाला फैसले पर कैलाश विजयवर्गीय बोले- यह सनातन आस्था और सांस्कृतिक स्वाभिमान की जीत

Bhojshala : धार भोजशाला मंदिर ही है, MP हाईकोर्ट का फैसला आते ही हिन्दू पक्ष ने मनाई दीवाली

अगला लेख