shiv chalisa

नीतीश ने दी प्रधानमंत्री को खुली बहस की चुनौती

Webdunia
शनिवार, 10 अक्टूबर 2015 (23:57 IST)
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के नेता नीतीश कुमार ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए उन्हें बिहार में विधि व्यवस्था, विकास और विशेष पैकेज जैसे अन्य सभी मुद्दों पर खुली बहस की चुनौती दी। 
कुमार ने प्रधानमंत्री मोदी पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए उन्हें चुनौती दी कि वे बिहार के चुनाव में विधि व्यवस्था, विकास और विशेष पैकेज जैसे सभी मुद्दे जो उठा रहे हैं, उस पर उनके साथ खुली बहस करें। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि प्रधानमंत्री के स्तर से गलत तथ्य पेश किए जा रहे हैं और लोकतंत्र के लिए खतरनाक है।
 
चुनाव प्रचार के दौरान केन्द्र से मिली राशि खर्च नहीं कर पाने और जंगल राज समेत अन्य मुद्दों को लेकर प्रधानमंत्री की ओर से लगातार लगाए जा रहे आरोपों से क्षुब्‍ध नजर आ रहे मुख्यमंत्री ने तथ्य और आंकड़ों के आधार पर कड़ा संदेश देने की कोशिश की कि प्रधानमंत्री लोगों को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी ने चुनावी सभाओं में जो तथ्य और आंकड़े पेश किए हैं, जो पूरी तरह गलत हैं और इसके पीछे मकसद सिर्फ लोगों को गुमराह करना है।
 
कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री ने चुनावी सभाओं में कहा है कि यदि वह (कुमार) मुख्यमंत्री रहे तो केन्द्र से दिए गए विशेष पैकेज की राशि को अहंकार के कारण लौटा देंगे, जबकि केन्द्रीय वित्तमंत्री ने अपने पत्र में कहा है कि विशेष पैकेज के तहत जो योजनाएं हैं, उसका क्रियान्वयन केन्द्रीय मंत्रालय और केन्द्रीय एजेंसियों को करना है। इसलिए राशि जब बिहार सरकार को मिलने ही वाली नहीं है तो वह उसे लौटा कैसे सकते हैं। 
 
मुख्यमंत्री ने जंगल राज के आरोपों के संबंध में कहा कि पटना में रात में एक पुलिस अधिकारी पर अपराधियों के गोली चलाने की घटना को लेकर मोदी इस बात को साबित करने की कोशिश कर रहे कि प्रदेश में जंगल राज है। 
 
उन्होंने कहा कि सच्चाई यह है कि अपराध के मामले में दिल्ली सर्वोच्च स्थान पर है, जहां विधि व्यवस्था संभालने की जिम्मेवारी केन्द्र सरकार पर है। कई भाजपा शासित राज्यों में भी कानून व्यवस्था की स्थिति बिहार से काफी बदतर है। 
 
कुमार ने कहा कि 14वें वित्त आयोग की अनुशंसा के बावजूद केन्द्र सरकार यदि चाहे तो बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दे सकती है। उन्होंने इस मामले में केन्द्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली के वक्तव्य के संबंध में पूछे जाने पर कहा कि विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिए जाने के लिए 14वें वित्त आयोग की अनुशंसा का हवाला दिया जा रहा है जबकि सच्चाई यह है कि केन्द्र की नीयत ही ठीक नहीं है। 
 
मुख्यमंत्री ने एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि महागठबंधन से समाजवादी पार्टी का अलग होना अब कोई मुद्दा नहीं है और इसकी चर्चा करना उसी तरह की बात होगी जैसे अभिलेखागार से पुराने दस्तावेज को निकाला जा रहा हो। (वार्ता) 
Show comments

जरूर पढ़ें

तीसरा बच्चा पैदा करने पर मिलेंगे 25000 रुपए, शिक्षा भी मिलेगी मुफ्त, सरकार ने पेश किया ड्रॉफ्ट

Iran-Israel War : अयातुल्लाह खामेनेई का दाहिना हाथ निकला गद्दार, ismail qaani पर क्यों गहराया शक, Mossad के एजेंट होने का क्या है सच

AIIMS जोधपुर से UPSC टॉपर, पढ़िए Anuj Agnihotri की सक्सेस स्टोरी, बताया सफलता का राज

LPG : देश में तेल, रसोई गैस की किल्लत नहीं होगी, भारत के पास जरूरत से ज्यादा सप्लाई, जानिए कैसे होता है एलपीजी का प्रोडक्शन

ट्रंप कौन होता है भारत को रूस से तेल खरीदने की ‘इजाजत’ देने वाला?

सभी देखें

नवीनतम

गेहूं के MSP पर मिलेगा 40 रुपए प्रति क्विंटल बोनस, CM डॉ. मोहन यादव बोले- सरकार किसान समृद्धि के लिए समर्पित

Abhyudaya Yojana UP : अभ्युदय योजना का कमाल: UPSC 2025 में 6 अभ्यर्थियों का चयन, योगी सरकार की फ्री कोचिंग से मिली बड़ी सफलता

Epstein Files का नया बम, ईरान से युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप पर यौन उत्पीड़न के आरोप

Kashmir global warming impact : कश्मीर में कुदरत का कहर, झेलम नदी सूखी, गुलमर्ग में मार्च की गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड

अहमदाबाद में T20 वर्ल्डकप फाइनल से पहले बड़े सट्टा रैकेट का भंडाफोड़