Hanuman Chalisa

क्या जाति आधारित सर्वेक्षण कराना गुनाह है : नीतीश

Webdunia
शुक्रवार, 28 अप्रैल 2023 (22:11 IST)
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को राज्य में चल रहे 'जाति आधारित गणना' को लेकर हो रहे विरोध पर नाराजगी जताते हुए कहा कि यह कवायद 'गुनाह नहीं' है और इससे सभी को फायदा होगा।
 
नीतीश ने सिविल सेवा दिवस पर आयोजित एक समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि जाति सर्वेक्षण हमारे द्वारा की गई एक अच्छी पहल है। लोगों की आर्थिक स्थिति की पहचान के बाद उनको बहुत लाभ होगा, चाहे वे उच्च जाति, पिछड़ी जाति या समाज के अत्यंत कमजोर वर्ग के हों। मुझे समझ नहीं आता कि लोगों का एक वर्ग इस कवायद के खिलाफ क्यों हैं... वे इसे चुनौती दे रहे हैं जो राज्य में चल रहा है। ये कोई गुनाह नहीं है। यह कवायद सभी के लिए फायदेमंद साबित होगी।
 
जाति आधारित सर्वेक्षण कराने के बिहार सरकार के फैसले को अदालत में चुनौती देने वाले लोगों पर अपनी नाराजगी जताते हुए नीतीश ने कहा कि राज्य सरकार के फैसले को चुनौती क्यों दी जा रही है? यह जातिगत जनगणना नहीं है जो केवल केंद्र ही कर सकता है... हम एक जाति आधारित गणना करा रहे हैं। इससे किसी का नुकसान नहीं होगा.... क्या यह अपराध है... नहीं, यह गुनाह नहीं है।
 
बिहार सरकार के जाति-आधारित सर्वेक्षण के फैसले को चुनौती देने वाली एक याचिका पर विचार करने से हालाँकि उच्चतम न्यायालय इनकार कर दिया और उसने शुक्रवार को याचिकाकर्ता को पटना उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाने और याचिका पर शीघ्र निर्णय लेने का निर्देश दिया।
 
बिहार सरकार के जाति-आधारित सर्वेक्षण के तहत लोगों की आर्थिक स्थिति और उनकी जाति से संबंधित आंकड़े एकत्र किए जाएंगे ताकि राज्य सरकार को पता चल सके कि कितने लोग गरीब हैं और उन्हें मुख्यधारा में लाने के लिए किस तरह के कदम उठाए जाने चाहिए।
 
नीतीश ने कहा कि 2011 में जातिगत जनगणना के आंकड़े उपलब्ध नहीं कराए गए थे, जिसके बाद यह पाया गया कि यह ठीक से नहीं किया गया था।
 
बिहार में जाति सर्वेक्षण का पहला दौर सात से 21 जनवरी के बीच आयोजित किया गया था। दूसरा दौर 15 अप्रैल को शुरू हुआ और 15 मई तक चलेगा। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

नवीनतम

ईंधन और खर्च बचाने के लिए गुजरात सरकार एक्शन मोड में, आम जनता की सुविधा के लिए दौड़ेंगी 300 नई एसटी बसें

इंदौर में पानी के संकट पर संग्राम, कांग्रेस ने मटके फोड़े, नगर निगम घेरा, कई कॉलोनियों में बूंद बूंद को तरसे लोग

उन्नाव रेप केस: कुलदीप सिंह सेंगर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, हाईकोर्ट का आदेश रद्द

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा एलान, अगले साल से ऑनलाइन होगी NEET परीक्षा

यूक्रेन : रूसी हमलों में व्यापक विध्वंस, नागरिकों को निशाना बनाया जाना रोकना होगा

अगला लेख