Hanuman Chalisa

नीतीश कुमार ने खोला राज, इस भाजपा नेता के सुझाव पर प्रशांत किशोर को जदयू में लिया

Webdunia
बुधवार, 16 जनवरी 2019 (07:34 IST)
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार की रात दावा किया कि उन्हें भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर को जदयू में शामिल कर लेने का दो बार सुझाव दिया था।
 
नीतीश कुमार ने यहां एक निजी समाचार चैनल के कार्यक्रम में चुनाव रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर को अपने राजनीतिक उत्तराधिकारी के तौर पर देखने से जुड़े सवाल पर यह बात कही।
 
किशोर को पिछले साल सितंबर में जदयू में शामिल किया गया था और कुछ ही हफ्ते बाद उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बना दिया गया था। इससे ऐसी अटकलें लगने लगी कि कुमार उन्हें अपना राजनीतिक उत्तराधिकारी बनाने के बारे में सोच रहे हैं। 
 
उन्होंने कहा कि वह हमारे लिए नए नहीं हैं। उन्होंने हमारे साथ 2015 के विधानसभा चुनाव में काम किया था। थोड़े समय के लिए वह कहीं और व्यस्त थे। कृपया मुझे बताने दें कि अमित शाह ने मुझे दो बार किशोर को जद (यू) में शामिल करने को कहा था।
 
उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर को समाज के सभी तबके से युवा प्रतिभाओं को राजनीति की ओर आकर्षित करने का काम सौंपा गया है। राजनीतिक परिवारों में नहीं जन्मे लोगों की राजनीति से पहुंच दूर हो गई है। 
 
नीतीश कुमार ने कहा कि मुझे प्रशांत किशोर से काफी लगाव है। लेकिन, उत्तराधिकारी जैसी बातें हमें नहीं करनी चाहिए। यह राजशाही नहीं है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हवा में 'डेड' हो जाते दोनों इंजन! एयर इंडिया के ड्रीमलाइनर में फिर मिली खराबी

चुनाव आयोग पर फूटा ममता बनर्जी का गुस्सा, ऐसा अहंकारी CEC कभी नहीं देखा

राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला- कहां गई 56 इंच की छाती? अब तो पूरी सरकार डरी हुई है

क्‍या UAE में बदलने वाली है सत्ता, राष्ट्रपति ने क्राउन प्रिंस को क्‍यों सौंपी 260 अरब डॉलर की संपत्ति?

मुख्‍यमंत्री योगी ने बताया, ऐसे कई गुना बढ़ जाएगी अन्नदाता की आय

सभी देखें

नवीनतम

ट्रंप ने भारत के आगे टेके घुटने! 50% टैरिफ को घटाकर किया मात्र 18%, भारत-EU डील ने बिगाड़ा खेल

अयोध्या में नहीं मिलेगी एंट्री... परमहंस ने शंकराचार्य को ललकारा, CM योगी पर दिए बयान से भड़के

ट्रंप ने पीएम मोदी को मिलाया फोन, अमेरिकी राजदूत की पोस्ट से मची खलबली!

हवा में 'डेड' हो जाते दोनों इंजन! एयर इंडिया के ड्रीमलाइनर में फिर मिली खराबी, जिसने किया था अहमदाबाद प्लेन क्रैश

चुनाव आयोग पर फूटा ममता बनर्जी का गुस्सा, ऐसा अहंकारी CEC कभी नहीं देखा, 98 लाख नामों पर दिल्ली में घमासान

अगला लेख