कलाकारों की कल्पनाओं को नई उड़ान देगा जियो वर्ल्ड सेंटर में बना NMACC, 31 मार्च 2023 को होगा लांच

Webdunia
शुक्रवार, 9 दिसंबर 2022 (19:23 IST)
मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में 'नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर' (NMACC) को बनाया जाएगा। इसमें एक 3 मंजिला इमारत में परफॉर्मिंग और विजुएल आर्टस का प्रदर्शन होगा। परफॉर्मिंग आर्ट के लिए द ग्रैंड थिएटर, द स्टूडियो थिएटर और द क्यूब जैसे शानदार थिएटर बनाए जाएंगे। इन सभी में एडवांस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा।
कॉम्प्लेक्स में एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का बहु-कला सांस्कृतिक केंद्र भी खुलेगा। 31 मार्च 2023 को सांस्कृतिक केंद्र (NMACC) को लांच किया जाएगा। इसका नाम नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) होगा। आज इस कल्‍चरल सेंटर की ऑफिशियल वेबसाइट लांच की गई।
नीता मुकेश अंबानी लंबे समय से कला के क्षेत्र में एक संरक्षक की भूमिका निभा रही हैं। ईशा अंबानी ने कल्चरल सेंटर को लेकर कहा कि उनकी मम्मी नीता मुकेश अंबानी भरतनाट्‍यम डांसर हैं। पिछले 50 सालों से रोज उन्होंने भरतनाट्‍यम की साधना की है।

उन्होंने कहा कि नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र सिर्फ एक जगह नहीं है, यह कला, संस्कृति और भारत के लिए मेरी मां के जुनून की परिणति है। उन्होंने हमेशा एक ऐसा मंच बनाने का सपना देखा है, जहां दर्शक, कलाकार और रचनात्मक लोग इकट्ठा हो सकें। कला के क्षेत्र में यह सांस्कृतिक केंद्र अपनी तरह का पहला केंद्र होगा।

सेंटर को लेकर नीता अंबानी ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने कहा, यहां दुनियाभर के कलाकार अपनी कल्पना की उड़ान भर पाएंगे। उन्होंने कहा कि कलाकारों का दिल से स्वागत है। 'द ग्रैंड थिएटर' में 2 हजार दर्शक एकसाथ कार्यक्रम का आनंद ले सकेंगे। भारतीय और अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की प्रदर्शनी के लिए 16 हजार वर्गफुट में फैला एक 4 मंजिला आर्ट हाउस भी लांच होगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या नीतीश कुमार को बिहार का एकनाथ शिंदे बनाना चाहती है भाजपा?

ओडिशा आत्मदाह केस में प्रोफेसर समीर साहू ने छात्रा से कहा था—तुम बच्ची नहीं हो, समझो मैं क्या चाहता हूं

निमिषा प्रिया की फांसी, क्‍या ब्‍लड मनी के लिए राजी हुआ परिवार?

Odisha : शराबी ऑटो चालक ने हथौड़ा मारकर की माता-पिता की हत्या, रातभर रहा शवों के पास

राजा हरि सिंह पर खान सर की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, जानिए कश्मीर के भारत में विलय की पूरी कहानी

सभी देखें

नवीनतम

बम की धमकी वाले Email की जांच में उलझी पुलिस, Dark Web और VPN बने बड़ी चुनौती

NCERT की इस नई किताब में बताया कैसे थे अकबर और बाबर

Akash Prime Air Defence System : आकाश प्राइम एयर डिफेंस सिस्टम का सफल परीक्षण, S400 से कितना है ताकतवर, पढ़ें खूबियां

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- हम भारत के साथ व्यापार समझौते के बहुत करीब

फौजा सिंह की पूरी न हो सकी यह दिली ख्वाहिश, यहां बिताना चाहते थे जिंदगी का अंतिम समय

अगला लेख