Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Petrol-Diesel Prices Today: पेट्रोल डीजल कीमतों में कोई बदलाव नहीं, चेक कीजिए कि आपके शहर में क्या चल रहा भाव

हमें फॉलो करें Petrol-Diesel Prices Today: पेट्रोल डीजल कीमतों में कोई बदलाव नहीं, चेक कीजिए कि आपके शहर में क्या चल रहा भाव
, शनिवार, 22 जनवरी 2022 (09:14 IST)
नई दिल्ली। सरकारी तेल कंपनियों ने आज शनिवार के लिए पेट्रोल डीजल के नए भाव जारी कर दिए हैं। आज भी कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। लगभग ढाई महीने से वाहन ईंधन कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। ईंधन कीमतों में 4 नवंबर 2021 से बदलाव नहीं हुआ है। उस समय केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 5 रुपए और डीजल पर 10 रुपए प्रति लीटर घटाया था जिसके बाद से कई शहरों में पेट्रोल 100 रुपए लीटर के नीचे आ गया।
 
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल 95.41 रुपए प्रति लीटर और डीजल 86.67 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। उत्पाद शुल्क कटौती से पहले देशभर में वाहन ईंधन के दाम सर्वोच्‍च स्तर पर पहुंच गए थे। ज्यादातर शहरों में पेट्रोल ने 100 रुपए आंकड़ा पार कर लिया था, वहीं डीजल भी कई शहरों में 100 रुपए प्रति लीटर के पार निकल गया था। इसके अलावा उत्‍तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल 95.28 रुपए और डीजल 86.80 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।
 
देश के 4 महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 95.41 रुपए और डीजल 86.67 रुपए प्रति लीटर, मुंबई में पेट्रोल 109.98 रुपए और डीजल 94.14 रुपए प्रति लीटर, चेन्नई में पेट्रोल 101.40 रुपए और डीजल 91.43 रुपए प्रति लीटर, कोलकाता में पेट्रोल 104.67 रुपए और डीजल 89.79 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हर दिन सुबह 6 बजे बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए भाव लागू हो जाते हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

वैक्सीनेशन पर सरकार की नई गाइडलाइंस, कोरोना संक्रमण के कितने समय बाद लगवा सकेंगे वैक्सीन?