पेट्रोल डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं, जानिए 4 महानगरों में क्या हैं भाव

Webdunia
शनिवार, 5 मार्च 2022 (08:47 IST)
नई दिल्ली। महंगाई के मोर्चे पर आम लोगों के लिए राहतदायी खबर है। रूस और यूक्रेन तनाव के बीच सरकारी तेल कंपनियों ने आज 5 मार्च के लिए पेट्रोल और डीजल का भाव जारी कर दिया है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों में जारी तेजी के बीच देश में 4 महीने से ज्यादा समय से पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। सरकारी तेल कंपनियों ने लगातार 121 दिनों से ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है।

ALSO READ: 25 रुपए तक बढ़ सकते हैं पेट्रोल के दाम, 5 राज्यों के चुनाव के बाद 'आग' उगलेगा पेट्रोल
 
आज भी पेट्रोल का दाम जस का तस बना हुआ है। आज भी पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव न होने से उपभोक्ताओं को काफी राहत मिली है। 3 नवंबर को एक्साइज ड्यूटी में कटौती के बाद से राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल और डीजल स्थिर हैं।

ALSO READ: फिर बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम, 5 राज्यों के चुनाव के बाद कीमतों में लगेगी आग
 
दिल्ली में पेट्रोल का दाम 95.41 रुपए जबकि डीजल का दाम 86.67 रुपए प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 109.98  रुपए व डीजल की कीमत 94.14 रुपए प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल का दाम 104.67 रुपए जबकि डीजल का दाम 89.79 रुपए लीटर है, वहीं चेन्नई में भी पेट्रोल 101.40 रुपए लीटर है तो डीजल 91.43 रुपए लीटर है।
 
पेट्रोल और डीजल के दामों में अन्य करों को जोड़ने के बाद दाम लगभग दोगुना हो जाता है। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: दिल्ली के 20 स्कूलों में बम की धमकी, दहशत में छात्र

अमेरिका ने TRF को वैश्विक आतंकवादी संगठन घोषित किया, क्या बोले विदेश मंत्री जयशंकर?

दिल्ली के स्कूलों को फिर मिली बम की धमकी, पुलिस जुटी जांच में

Weather Update: राजस्थान से बिहार तक भारी बारिश, इन राज्यों में IMD का अलर्ट

कांग्रेस नेता भूपेश बघेल के घर ED की रेड, शराब घोटाले में कार्रवाई

अगला लेख