पेट्रोल डीजल के दामों में किसी तरह का बदलाव नहीं, जानिए 4 महानगरों में क्या हैं भाव

Webdunia
गुरुवार, 20 जनवरी 2022 (12:49 IST)
नई दिल्ली। सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के भावों में आज गुरुवार को किसी तरह का बदलाव नहीं किया है। आंकड़ों और दिनों पर नजर डाली जाए तो पिछले 75 दिन से पेट्रोल-डीजल के भाव स्थिर हैं। वाहन ईंधन कीमतों में 4 नवंबर 2021 से बदलाव नहीं हुआ है। उस समय केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 5 रुपए और डीजल पर 10 रुपए प्रति लीटर घटाया था जिसके बाद से कई शहरों में पेट्रोल 100 रुपए लीटर के नीचे आ गया।
 
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल 95.41 रुपए प्रति लीटर और डीजल 86.67 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। उत्पाद शुल्क कटौती से पहले देशभर में वाहन ईंधन के दाम सर्वोच्‍च स्तर पर पहुंच गए थे। ज्यादातर शहरों में पेट्रोल ने 100 रुपए आंकड़ा पार कर लिया था, वहीं डीजल भी कई शहरों में 100 रुपए प्रति लीटर के पार निकल गया था।
 
4 महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 95.41 रुपए और डीजल 86.67 रुपए प्रति लीटर, मुंबई में पेट्रोल 109.98 रुपए और डीजल 94.14 रुपए प्रति लीटर, चेन्नई में पेट्रोल 101.40 रुपए और डीजल 91.43 रुपए प्रति लीटर, कोलकाता में पेट्रोल 104.67 रुपए और डीजल 89.79 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हर दिन सुबह 6 बजे बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट्स लागू हो जाते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

सरकार पहलगाम हमले के पीड़ितों से माफी मांगे : जया बच्चन

iPhone 15 हुआ सस्ता, जानिए क्या 128 GB वाले स्मार्टफोन की कीमत

Tsunami: हवाई और जापान के कुछ हिस्सों में सुनामी की चेतावनी को घटाकर बदला परामर्श में

ऑस्ट्रेलिया निर्मित पहला रॉकेट उड़ान भरने के 14 सेकंड बाद ही दुर्घटनाग्रस्त

नड्डा ने याद दिलाए कांग्रेस राज के 10 साल, बताया आतंकी हमलों पर कैसा था सरकार का रिएक्शन?

अगला लेख