शासक के जीवन में अहंकार और वादाखिलाफी की जगह नहीं : सोनिया गांधी

Webdunia
रविवार, 25 अक्टूबर 2020 (19:06 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी ने दशहरा पर्व की लोगों को बधाई देते हुए रविवार को कहा कि विजयदशमी का सबसे बड़ा संदेश यह है कि शासन में लोग सर्वोपरि हैं और एक शासक की जिंदगी में अहंकार, झूठ और वादाखिलाफी की कोई जगह नहीं है।
ALSO READ: PM मोदी ने तय कर रखी है पाकिस्तान और चीन से युद्ध की तारीख : सिंह
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस मौके पर ट्वीट कर कहा कि सच की अंतत: विजय होगी। दशहरे पर अपने संदेश में सोनिया गांधी ने सभी लोगों को शुभकामनाएं दीं।
 
उन्होंने कहा कि दशहरा अन्याय पर न्याय, असत्य पर सत्य और अहंकार पर विवेक की जीत का प्रतीक है। नौ दिन की पूजा के बाद यह किसी भी स्थिति में कर्तव्यों को पूरा करने का प्रण लेकर आता है।
 
सोनिया गांधी ने कहा कि शासन में जनता सर्वोपरि है और एक शासक की जिंदगी में अहंकार, झूठ और वादाखिलाफी की कोई जगह नहीं है। यह विजयदशमी का सबसे बड़ा संदेश है।
 
कांग्रेस की अध्यक्ष ने उम्मीद जताई कि यह दशहरा लोगों की जिंदगियों में न सिर्फ खुशहाली, शांति और समृद्धि लेकर आएगा, बल्कि उनमें सौहार्द और सांस्कृतिक मूल्यों को भी मजबूत करेगा।
 
उन्होंने लोगों से अपील की कि वे त्योहार के दौरान खुद को कोरोनावायरस से सुरक्षित रखें एवं कोविड-19 के सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
 
कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल, मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला और प्रियंका गांधी वाड्रा समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने दशहरे के मौके पर लोगों को शुभकामनाएं दीं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

'Block Everything' प्रोटेस्ट क्या है, नेपाल के बाद फ्रांस में भड़की हिंसा, लोग क्यों कर रहे हैं पथराव और आगजनी, इमैनुएल मैक्रो पर इस्तीफे का दबाव

iphone air : अब तक का सबसे पतला आईफोन, पावरफुल बैटरी बैकअप और एडवांस कैमरा सेंसर, जानिए क्या है कीमत

Generation Z protest : बीमार अपाहिज पत्नी को छोड़कर भागे नेपाल के मंत्री, प्रदर्शनकारियों ने पहुंचाया अस्पताल

Skoda की कारें 3.28 लाख रुपए तक हुईं सस्ती, जानिए किस मॉडल के कितने गिरे दाम

Yamaha की बाइक्स हुई इतनी सस्ती की यकीन करना मुश्किल

सभी देखें

नवीनतम

भारत-पाकिस्तान मैच पर भड़के संजय राउत, यह देशद्रोह, 'सिंदूर रक्षा' के लिए मैदान में उतरेंगी महिलाएं

नेपाल की जेलों से भागे 6000 से ज्यादा खूंखार कैदी, बढ़ाई भारत की चिंता, सीमा पर अलर्ट

हार्दिक पटेल की मुश्किलें बढ़ीं, गिरफ्तारी वारंट जारी, जानिए क्‍या है मामला...

दिल्ली पुलिस ने किया पाकिस्तान से जुड़े आतंकी मॉड्यूल का खुलासा, 5 संदिग्ध गिरफ्तार

ट्रंप ने भारत को लेकर क्यों बदले सुर, क्या फेडरल कोर्ट का फैसला बना वजह?

अगला लेख