महंगा हुआ बिना सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर, जानिए 4 महानगरों में इसके दाम

Webdunia
रविवार, 1 सितम्बर 2019 (09:02 IST)
नई दिल्ली। तेल विपणन कंपनियों ने रविवार से बिना सब्सिडी वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 15.50 रुपए बढ़ा दी। 2 माह बाद रसोई गैस के दाम बढ़ाए गए है। तेल कंपनियों ने विमान ईंधन की कीमत में कमी की है। विमान ईंधन की कीमत घटने से विमान सेवा कंपनियों को राहत मिलेगी। 
 
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की वेबसाइट के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज से बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम का रसोई गैस सिलेंडर 590 रुपए का मिलेगा। अगस्त में इसकी कीमत 574.50 रुपए थी।
 
कोलकाता में बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर अब 601 रुपए की बजाय 616.50 रुपए, मुम्बई में 546.50 रुपए की बजाए 562 रुपए और चेन्नई में 590.50 रुपए की बजाय 606.50 रुपए में मिलेगा।

ALSO READ: 1 सितंबर से बदलने वाले इन 10 नियमों का आप पर भी होगा असर
विमान ईंधन हुआ सस्ता : तेल विपणन कंपनियों ने रविवार से विमान ईंधन की कीमत में कमी कर दी है जिससे विमान सेवा कंपनियों को राहत मिलेगी। दिल्ली में आज से विमान ईंधन 62,698.86 रुपए प्रति किलोलीटर मिलेगा। अगस्त में इसकी कीमत 63,295.48 रुपए प्रति किलोलीटर थी। इस प्रकार इसका मूल्य 596.62 रुपए यानी 0.94 प्रतिशत घटाया गया है।
 
कोलकाता में विमान ईंधन 541.12 रुपए सस्ता होकर अब 68,667.48 रुपए, मुम्बई में 582.75 रुपए सस्ता होकर 62,712.17 रुपए और चेन्नई में 572.76 रुपए सस्ता होकर 63,642.23 रुपए प्रति किलोलीटर मिलेगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

50 साल बाद भी मानसिकता नहीं बदली, गांधी परिवार के खिलाफ किसने दिया यह बयान

सोने की चिड़िया की नहीं, भारत को अब शेर बनने का समय आ गया, केरल में ऐसा क्यों बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत

रेव पार्टी पर छापा, पूर्व मंत्री खड़से के दामाद समेत 7 लोग हिरासत में

केंद्रीय विवि में नियुक्ति को लेकर Congress का केंद्र पर निशाना, कहा- OBC, SC-ST को नहीं दी नौकरियां

Mansa devi mandir stampede : हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में किस अफवाह के कारण मची भगदड़? सामने आया कारण, देखें वीडियो

सभी देखें

नवीनतम

INDvsEND : रविंद्र जडेजा-वॉशिंगटन सुंदर के शतक के खिलाफ बेन स्टोक्स ने चली शर्मनाक चाल, ड्रॉ हुआ चौथा टेस्ट

Weather Update : अहमदाबाद और गुजरात के कई हिस्सों में भारी बारिश, मुख्यमंत्री ने स्थिति का जायजा लिया

Bihar SIR : बिहार में 7.24 करोड़ वोटर, एसआईआर के फाइनल आंकड़े जारी, विरोध करने वालों को चुनाव आयोग ने क्या कहा

झारखंड में खुल सकता है एक और सैनिक स्कूल, हेमंत सोरेन सरकार केंद्र को भेजेगी प्रस्ताव

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार पहुंचकर भगदड़ में घायल हुए लोगों का जाना हाल-चाल

अगला लेख