बंद हुए 200, 500 और 2000 के नोट, बस चल रहा है 100 रुपए का नोट

Webdunia
शुक्रवार, 14 दिसंबर 2018 (11:49 IST)
नई दिल्ली। भारत सरकार ने 8 नवंबर 2016 को देश में 500-1000 रुपए के नोटों के चलन पर रोक लगा दी थी। इस फैसले के दो साल बाद अब नेपाल ने 200, 500 और 2000 रुपए के भारतीय नोटों के चलन पर रोक लगा दी है।
 
नेपाल सरकार ने 100 रुपए से अधिक के भारतीय नोटों के प्रचलन पर रोक लगा दी है। नेपाल के प्रमुख अखबार काठमांडू पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक सरकार ने तत्काल प्रभाव से इस फैसले को लागू करने का आदेश दिया है।
 
सरकार ने लोगों से कहा है कि वे 100 रुपए से ज्यादा के यानी 200, 500 और 2,000 रुपए के नोटों को न रखें। इन्हें अमान्य करार दिया जा चुका है। अब नेपाल में सिर्फ 100 रुपए के भारतीय नोट को ही स्वीकार किए जाएंगे।
 
उल्लेखनीय है कि नेपाल में 200 और 500 रुपए के नोटों का नेपाल में बड़े पैमाने पर इस्तेमाल होता है। नवंबर 2016 में भारत सरकार की ओर से 500 और 1000 रुपए के पुराने नोटों के प्रचलन को बंद करने से नेपाल में पुरानी भारतीय करंसी के अरबों रुपए फंसे हुए हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

1 साल के बच्चे ने सांप को चबाकर मार डाला, खुद हुआ बेहोश, जानिए क्‍या है मामला

अनिरुद्धाचार्य ने महिलाओं पर यह क्या कह दिया, मच गया बवाल?

नासमझ हैं भाजपा सांसद कंगना, उन्हें खुद पर नियंत्रण रखना चाहिए

गुजरात में रफ्तार का कहर, हिट एंड रन मामले में 2 की मौत

लोकसभा में खत्म गतिरोध, अगले सप्ताह ऑपरेशन सिंदूर पर होगी चर्चा

सभी देखें

नवीनतम

13 साल बाद मातोश्री पहुंचे राज ठाकरे, उद्धव को दी जन्मदिन की बधाई

गाजा में अकाल पड़ने का खतरा, इसराइल ने की सीजफायर की घोषणा

पुणे में हाई प्रोफाइल रेव पार्टी पर छापा, मादक पदार्थ जब्त, पूर्व मंत्री खड़से के दामाद समेत 7 लोग हिरासत में

पाकिस्तान नहीं अब चीन है भारत की सबसे बड़ी चुनौती, क्यों बदलनी होगी रणनीति?

सतना में मिला देश का सबसे गरीब, सालाना आय 3 रुपए, प्रशासन ने जारी किया सर्टिफिकेट

अगला लेख